Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » टिवटर पर आरपीएफ डीजी व पीसीएससी को गालियां, आपत्तिजनक शब्द पोस्ट
देश-दुनिया

टिवटर पर आरपीएफ डीजी व पीसीएससी को गालियां, आपत्तिजनक शब्द पोस्ट

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 7, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • अपशब्दों की बौछार, सोशल मीडिया पर किया जा रहा वायरल, अकाउंट के फेक होने की संभावना

कोलकाता. टिवटर पर आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार की लातन-मलानत की जा रही है. टिवटर पोस्ट पर आरपीएफ डीजी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला कौन है यह अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. ट्वीटर हैंडल ID-@VinodKumar570 के नाम से संचालित टिवटर अकाउंट में आरपीएफ के डीजी के अलावा एसइआर के पीसीएससी(प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त) के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है. सोशल मीडिया पर यह टवीट वायरल किया गया है. टवीट को कई पदाधिकारियों को भी शेयर किया गया है.स्क्रीन शॉट की जांच के यह पता चलता है कि अब तक वह ट्वीटर हैंडल मौजूद है.

टिवटर पर जारी किया गये अपत्तिजनक शब्द

टिवटर पर यह टिप्पणी तीन दिन पहले की गयी है. अब तक आरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि टिवटर अकाउंट फेक बनाकर आरपीएफ के विवादास्पत मुद्दों को उठाया जा रहा है. फिलहाल तथाकथित विनोद कुमार ने मदन गिरी का मुद्दा उठाया है. अकाउंट और वायरल हो रही तथ्यों की जांच तो पुलिस ही कर सकती है लेकिन अब तक इस अकाउंट से उठाये गये तमाम बिंदुओं में आरपीएफ की कार्यप्रणाली और आला अधिकारियों के प्रति जवान-अधिकारियेां के आक्रोश की झलक दिखायी पड़ रही है. ट्वीटर के स्क्रीन शाट को संकेत बनाकर कई लोगों ने ट्वीट कर तथाकथित आउंट होल्डर पर एफआईआर करने की सलाह भी दी है लेकिन अब तक संबधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

बताया जाता है कि पिछले साल घटी एक घटना में मेघालय चुनाव ड्यूटी में भेजे गए आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एमसी त्यागी की आरपीएसएफ के जवान द्वारा एके-47 से गोली मारकर हत्या के बाद आरपीएसएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त जया वर्मा ने एडवाइजरी जारी कर देशभर के सभी आरपीएसएफ बटालियनों के कमांडिंग अफसरों के कहा गया है कि वह अपनी-अपनी बटालियन में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अधिकारी (सीनियर व जूनियर), थानों में तैनात इंस्पेक्टर अथवा सब इंस्पेक्टर किसी जवान के साथ बदसलूकी न करे. यदि जवानों की कोई समस्या है तो उसकी बात सुनकर समस्या का हल निकालें. इस एडवाइजरी को पूरी तरह से कांफिडेंशियल रखा गया. वर्मा ने चेतावनी दी थी कि जिस अधिकारी ने जवानों के साथ बदसलूकी की उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ऐसा प्रतीत होने लगा था कि अब जवानों की मानसिक व शारीरिक रूप से बेवजह परेशान नहीं किया जायेगा और अधिकारी उनकी बातों को सुनकर निदान निकालेंगे.

यह सच में मदन गिरि को न्याय दिलाने का प्रयास है अथवा किसी ने अपना हित साधने के लिए फर्जी अकाउंट बनाकर डीजी और पीसीएससी को गाली देकर सीधे-सीधे आला अधिकारियों को निशाने पर मदन गिरि को लाकर खड़ा कर दिया है

टिवटर पर जो नाम मदन गिरि का लिखा जा रहा है वह चक्रधरपुर रेलमंडल में प्रधान आरक्षक हैं .उसके खिलाफ बीते माह चक्रधरपुर रेलमंडल के आरपीएफ एएससी ने 1987 के नियम 158 के तहत आरोप पत्र दिया है. जिसमें वर्तमान वेतनमान के नौ स्तर नीचे और वह भी अगले दस वर्षों तक के लिए अस्थायी बंद यानि अगले 10 वर्षों तक आज जो वेतन नौ स्तर घटाकर तय किया जायेगा वही अगले 10 सालों तक वह उठायेगा. टिवटर पर टिप्पणी करने वाले तथाकथित विनोद कुमार ने मदन गिरि के मामले में चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर डीएससी को निष्पक्षता से जांच करने का अनुरोध किया है.

इस तरह डीजी और पीसीएससी के खिलाफ की गयी टिप्पणी के द्वारा इस पूरे मामले का इशारा चक्रधरपुर रेल मंडल के मदन गिरि के केस की ओर करने का प्रयास किया गया है. यह सच में मदन गिरि को न्याय दिलाने का प्रयास है अथवा किसी ने अपना हित साधने के लिए फर्जी अकाउंट बनाकर डीजी और पीसीएससी को गाली देकर सीधे-सीधे आला अधिकारियों को निशाने पर मदन गिरि को लाकर खड़ा कर दिया है. दोनों ही मामले में इस टवीट की जांच कराकर सच को सामने लाने की बात आरपीएफ के अधिकारी व जवान कर रहे है ताकि वास्तविक स्थित सामने आ सके.

विभाग पर फर्जी नाम व पता से हमला करना गंभीर बात है और इसे गंभीरता से नहीं लेकर विभागीय अधिकारियों क्या संकेत देना चाहते है यह बात समझ से परे हे. इससे यह साबित होता है कि आरपीएफ में सब ठीक नहीं चल रहा. महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ के आरोपी सियालदह कंट्रोल में तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर अरुप मंडल को अदालत ने जेल भेज दिया है. यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा है.

Spread the love
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपश्चिम मध्य रेलवे : डिप्टी सीपीओ ने स्टेनों को किया बेईज्जत, यूनियन ने उनकी उतारी ईज्जत
Next Article महिला रेलकर्मियों ने कराया शक्ति का अहसास, बोली एकजुट हो महिलाएं
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group