Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बिलासपुर में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण निर्माण में लगा क्रेन टूटा, 12 से अधिक घायल
    देश-दुनिया

    बिलासपुर में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण निर्माण में लगा क्रेन टूटा, 12 से अधिक घायल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 14, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • मुंबई-हावड़ा रूट पर चुचुहियापारा रेलवे फाटक पर हुआ हादसा, घायलों में रेलवे के 8 अधिकारी भी शामिल
    • रेल अफसरों की लापरवाही : पहले से पता था कि मिट्‌टी गीली है, फिर भी गड्‌ढे के करीब खड़ी की क्रेन

    रेलहंट ब्यूरो, बिलासपुर

    मुंबई-हावड़ा रूट पर चुचुहियापारा रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मिट्‌टी गीली थी उसके बाद भी गड्‌ढे के करीब क्रेन खड़ी करा दी थी. इस दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ा और वह ओएचई तो तोड़ती हुई चालू रेलवे लाइन पर गिर गई. हादसे में 8 अफसर सहित नौ लोग घायल हो गए. बिलासपुर रेलवे स्टेशन से हावड़ा की ओर महज 5 से 7 सौ मीटर दूर चुचुहियापारा रेलवे फाटक पर बहुप्रतीक्षित अंडरब्रिज निर्माण का काम 10 नवंबर को शुरू किया गया.

    कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक साल पहले ही कांक्रीट के बाक्स व स्लैब बनाकर रख लिया था. रेलवे वे कंपनियों ने अब बाक्स पुशिंग की बजाय सीधे पटरियों को काटकर बाक्स रखने का काम शुरू कर दिया है. तीन दिन पहले शुरू हुआ काम अफसर जल्दी निबटाने की कोशिश में कर रहे थे. अलग-अलग तिथि में 5 दिन में इस काम को अंजाम दिया जाना था. पहले दिन 10 बाक्स रखे गए थे. दूसरे दिन 6 बाॅक्स रखे गए थे. बुधवार को 6 और बाक्स रखा जाना था. इसमें से 5वां बाक्स रखा जा रहा था, उसी समय यह हादसा हो गया.

    क्रेन पलटने के मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है. इसके जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा क्यों और किस वजह से हुआ है. अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी. यात्रियों के लिए बिलासपुर व उसलापुर स्टेशन में प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई गई है.

    पुलकित सिंघल, सीनियर डीसीएम

    शाम 4.45 बजे जब 200 टन वजन उठाने वाली क्रेन 5वें नंबर के बाॅक्स को गड्‌ढे में नीचे उतार रही थी उसी समय गीली मिट्‌टी में प्रेशर पड़ा और क्रेन के पहिए एक तरफ धंसने लगे. देखते ही देखते पूरी क्रेन पलट गई. हादसे के ठीक 4 मिनट पहले ही वहां से एक्सप्रेस गोंडवाना ट्रेन गुजरी थी. जिसके चलते जमीन हिलने लगी थी. सौभाग्यवश क्रेन के नजदीक कोई नहीं था. जो अफसर आसपास थे वे चपेट में आकर घायल हो गए. सीएसएम बीके विश्वास बाक्स को गड्‌ढे में डालते समय क्रेन के नजदीक ही थे. जैसे ही क्रेन ने बाक्स को उठाया वे वहां से पीछे की तरफ जाने लगे. उन्हें एहसास हुआ कि क्रेन का पहिया मिट्‌टी में धंस रहा है वे चालू पटरी की तरफ दौड़ पड़े.

    तब तक क्रेन के सामने का हिस्सा ओएचई को तोड़ता हुआ नीचे आने लगा. विश्वास पटरियों के बीच लेट गए. जब उठे तो देखा के एक अफसर करीब ही औंधे मुंह गिरे हुए हैं वे क्रेन के सामने के हिस्से से टकरा गए थे. शहरी का कुछ हिस्सा दब भी गया था. विश्वास वहां से उठे और देखा कि वे अपर मंडल संरक्षा अधिकारी रवि नेवारे हैं. उन्होंने तत्काल उन्हें उठाया और उनके पीठ और छाती में पंपिंग की. नेवारे की आंख खुली थीं लेकिन कोई हलचल शरीर में नहीं थी. जब सीएसएम ने पीठ और छाती की पंपिंग की तब नेवारे को होश आया और अन्य लोगों की मदद उसे उन्हें उठाया.

    मंडल से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित हुईं

    मुंबई-हावड़ा रूट पर हादसे के बाद मंडल से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित हुईं. इनमें से दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया. वहीं 18239 गेवरा-इतवारी व 22647 कोरबा-त्रिवेंद्रम आज 5 घंटे देरी से रवाना होगी.

    रद्द की जाने वाली गाड़ियां

    • गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-गेवरा रोड ) को आज रद्द किया गया है।
    • 68736 बिलासपुर गेवरा को आज रद्द किया गया है।
    • 68735 गेवरा-बिलासपुर 14 नवम्बर को रद्द रहेगी।
    • 68745 गेवरा-रायपुर 14 नवम्बर को रद्द रहेगी।
    • 58203 रायपुर-गेवरा 14 नवम्बर को रद्द रहेगी।
    • 58114 बिलासपुर-टाटानगर आज रद्द की गई है।
    • 68732/68731 बिलासपुर-गेवरा-बिलासपुर आज रद्द की गई है।
    • 68746 बिलासपुर-गेवरा आज रद्द की गई है।

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

    • गाड़ी संख्या 12879 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भुबनेश्वर एक्सप्रेस) को लाखौली-सम्बलपुर के मार्ग से गंतव्य को रवाना की जाएगी ।
    • गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस) को रायपुर-लाखौली-सम्बलपुर-झारसुगुड़ा के मार्ग से गंतव्य को रवाना की जाएगी।
    • गाड़ी संख्या 12859 शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा, गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर-लखौली-संबलपुर-झारसुगुड़ा के रास्ते गंतव्य को रवाना होगी।
    • गाड़ी 12833 अहमदाबाद-हावड़ा, एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर-लखौली-संबलपुर-झारसुगुड़ा के रास्ते गंतव्य को रवाना होगी।
      गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-अहमदाबाद, एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-तिटलागढ़-लखौली-रायपुर के रास्ते गंतव्य को रवाना होगी।
    • गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी-नांदेड़, एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झारसुगड़ा -संबलपुर-टिटलागढ़-लखौली-रायपुर के रास्ते गंतव्य को रवाना होगी।
    • 12 नंवबर को यशवंतपुर से छूटी गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस को बिलासपुर में समाप्त किया गया।
    • 14 नवंबर को गाड़ी 12252 कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस बिलासपुर से रवाना होगी।

    गंतव्य से पहले समाप्त की जाने वाली गाड़ियां

    • गाड़ी संख्या 12070 (गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस) को उसलापुर स्टेशन में समाप्त की जाएगी।
    • गाड़ी संख्या 68706 (रायपुर-बिलासपुर लोकल) को उसलापुर स्टेशन में समाप्त की जाएगी।

    source ; bhaskar

    Construction of railway under bridge in Bilaspur
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNFR : 2020 तक विभिन्न स्टेशनों पर लगेंगे 25 एस्केलेटर और 32 लिफ्ट
    Next Article नई दिल्ली के शहीदी पार्क से शुरू हुआ पेंशन सत्याग्रह पहुंचा साबरमती
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group