Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर : डीआरएम की पहल, रेलवे की कॉलोनी केयर कमेटी में अब शामिल किये जायेंगे सामान्य रेलकर्मी
रेल यूनियन

चक्रधरपुर : डीआरएम की पहल, रेलवे की कॉलोनी केयर कमेटी में अब शामिल किये जायेंगे सामान्य रेलकर्मी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 21, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
डीआरएम सभागार में आयोजित बैठक में शामिल यूनियन प्रतिनिधि
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के साथ डीआरएम की बैठक में लिये गये कई निर्णय
  • कर्मचारियों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : डीआरएम

Chakradharpur.चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अरुण जातोह राठौड़ ने कहा कि रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. वे रेलकमिर्यों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. कर्मचारियों एवं रेलवे कॉलोनियों की समस्याओं के निष्पादन के लिए कॉलोनी केयर कमेटी में सामान्य रेल कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा. ताकि जमीनी स्तर पर वस्तुस्थिति की जानकारी रेल प्रशासन को मिल सके.

दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के मंडलस्तरीय बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने यह बात कहा. डीआरएम सभागार में बुधवार 21 जून 2023 को आयोजित बैठक में डीआरएम ने बताया कि बड़े स्टेशनों पर बाहर से जाकर कार्य करने वाले कर्मचारियों के विश्राम के लिए 6 बेड वाला विश्राम गृह बनाया जाएगा. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने रेलवे आवासों पर ओवरहेड टैंक लगाने, आवासों एवं कार्यालयों में अर्थिंग का कार्य त्वरित गति से पूरा कराने का अनुरोध किया. इसके अलावा शाखा लाइन के स्टेशनों में कर्मचारियों के लिए रेलवे आवास, जर्जर रेलवे क्वार्टरों को तोड़कर मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने, कर्मचारियों के लंबित टीए, ओटी, सिटीजी एवं एचआरए के भुगतान के लिए फंड की व्यवस्था करने और एमएससीपी भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गयी.

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ व प्रबंधन की बैठक में शामिल प्रतिनिधि

इसके अलावा ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सिटी स्कैन एवं एमआरआई की सुविधा देने, अवकाश प्राप्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को भी अबाधित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने पर बात की. ओबीसी कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि यह काम तेजी से किया गया है.

ओबीसी संघ की टीम में शामिल

दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद की अगुवाई वाली टीम में मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, चक्रधरपुर शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, शाखा सचिव बानेश्वर महतो, टाटा शाखा के सचिव मुद्रिका प्रसाद, संयुक्त सचिव राहुल कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, चक्रधरपुर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष टाटा अर्जुन साहू, बंडामुंडा शाखा के सचिव हीरालाल प्रमाणिक, सीनी शाखा सचिव गणेश चंद्र महतो, संयुक्त सचिव नारायण महतो, पंकज शर्मा ने भाग लिया.

ये अधिकारी रहे शामिल

अपर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुजूर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुब्रत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता कर्षण वितरण, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पश्चिम), मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, सहायक कार्मिक अधिकारी I, सहायक कार्मिक अधिकारी II, सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक टाटानगर शामिल थे.

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION colony care committee OBC Railway Employees Union
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपीएमओ के हस्तक्षेप के बाद रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान, IRSTMU से माहवार रनओवर का डाटा मांगा 
Next Article टाटानगर : लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने के विरोध में रेलकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group