Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : मुख्य चिकित्सा निदेशक पहुंचीं टाटानगर, रेलवे अस्पताल में समस्याओं का खुला पिटारा
रेलहंट स्पेशल

SER : मुख्य चिकित्सा निदेशक पहुंचीं टाटानगर, रेलवे अस्पताल में समस्याओं का खुला पिटारा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 4, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सीएमडी को स्वागत करते रेलवे मेंस यूनियन के नेता
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे मेंस यूनियन और ओबीसी एसोसिएशन ने खोली व्यवस्था की पोल 
  • मांगपत्र सौंपकर सीएमडी से व्यवस्था में सुधार करने का किया अनुरोध 

JAMSHEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक का प्रभार लेने के बाद डॉ अंजना मल्होत्रा ने पहली बार बुधवार 4 अक्टूबर को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थागत कमियों की जानकारी लिया. टाटानगर पहुंचे डॉ अंजना मल्होत्रा के सामने यूनियन नेताओं ने चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़े अस्पताल में शामिल टाटानगर में समस्याओं का पिटारा खोलकर रख दिया.

डॉक्टरों की कमी से शुरू हुई शिकायत, विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं होने, जांच लैब की सुविधा बंद करने, गंभीर मरीजों को सिर्फ अनुमान के आधार पर रेफर नहीं कर रोककर रखने के गंभीर आरोपों तक पहुंच गयी. ओबीसी रेलवे ईप्लाइज एसोसिएशन के अलावा रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं ने 17000 उम्मीद कार्ड होल्डर की जिम्मेदारी वाले टाटानगर रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर गंभीर विषय बताते हुए तत्काल नये स्थायी डॉक्टरों की बहाली करने की मांग की.

सीएमडी के समक्ष अपनी बातों को रखते ओबीसी एसोसिएशन के नेता

ओबीसी रेलवे ईप्लाइज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सचिव मुद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में पीसीएमडी डाॅ अंजना से मिला और मांगों को रखा. प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू, सहायक सचिव राजीव कुमार,संजीव कुमार,बिजेंद्र कुमार आदि शामिल थे. वहीं रेलवे मेंस यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंडल संयोजक एमके सिंह की अगुवाई में सीएमडी से मिला और मांग पत्र सौंपा.उनके साथ जोनल केंद्रीय पदाधिकारी शिवजी शर्मा, जवाहरलाल, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित थे.

17000 उम्मीद कार्ड होल्डर वाले अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं

यूनियन नेताओं ने सीएमडी डॉ अंजना मल्होत्रा को बताया कि चक्रधरपुर मंडल रेलवे अस्पताल में कुल 13700 उम्मीद कार्ड होल्डर है इसमें टाटानगर रेलवे अस्पताल में 17000 उम्मीद कार्ड होल्डर है. यहां जोन के रेलकर्मचारी के परिजन भी रहते है लेकिन सुविधा के नाम पर स्वीकृत 9 डॉक्टर एवं एक CMS की जगह सिर्फ 3 डॉक्टर एवं एक ACMS हैं.

इस कारण रेलकर्मियों को सही सुविधा नहीं मिल पा रही है. एक फिजिशियन के अलावा कार्डियो, शिषु रोग, ENT, गायनिक, सर्जन आदि के अलावा नर्स एवं अन्य खाली पदों को भी भरने की मांग की गयी. एसोसिएशन विशेषज्ञ डॉक्टर रेफरल अस्पताल में भी उम्मीदकार्ड से CGHS रेट पर ओपीडी सुविधा दिलाने की मांग रखी.

यूनियन ने बताया कि टाटानगर रेलवे अस्पताल में अपना लैब था जिसे बन्द कर दिया गया है. यहां की मशीन जंग खा रही है. रेलवे अस्पताल के लैब को नये तरीके से नए उपकरणों के साथ मोडिफाइड करने की मांग रखी गयी. TB एवं संक्रमण वाले मरीजो के लिए छह बेड का केबिन, नवजात बच्चों के लिए नर्सरी, ICU का निर्माण की मांग भी की गयी.

रेलवे के दोनों यूनियनों ने टाटानगर अस्पताल डॉ राजू मोहन्ता की स्थायी पोस्टिंग टाटानगर में करने की मांग उठायी. रेलवे मेंस यूनियन और ओबीसी एसोसिएशन की ओर से दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि डॉ महंता तीन दिन आद्रा और तीन दिन टाटा में रहते है. इससे टाटा में ओपीडी एवं इनडोर सुविधा में परेशानी आती है. इन्हें स्थायी रूप से टाटा में पदस्थापित किया जाये.

ओबीसी एसोसिएशन ने बताया है कि CT स्केन, MRI, अल्ट्रासाउंड उपलब्ध नहीं होने के बावजूद गम्भीर मरीजो को सिर्फ अनुभव के आधार पर रोककर रखा जाता है. गंभीर अवस्था में उन्हें रेफर किया जाता है जो मरीजो के जान को जोखिम में डालने वाला कदम है.
वहीं रेलवे मेंस यूनियन ने 17000 पंजीकृत कर्मचारी वाले अस्पताल में मेडिसीन (MD) डॉक्टर के नहीं रहने पर सवाल उठाया. टाटानगर रेलवे

अस्पताल में सफाई कर्मियों के सरप्लास होने के बाद करीब 20 से 25 कर्मचारी ही कार्यरत है. इससे रेलवे कॉलोनी में सफाई की व्यवस्था दयनीय हो गई है, तीन वर्ष पूर्व आउट सोर्सिंग पर सफाई करायी जा रही थी. जो वर्तमान में बंद है.

Spread the love
CMD inspected Tatanagar Railway Hospital CMD SER inspected SER TATANAGAR RAILWAY HOSPITAL
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleफिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन में दौड़े रेलकर्मी, क्रिकेट मैच का आयोजन
Next Article SER : जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने नीमपुरा से घाटशिला तक थर्ड लाइन का किया निरीक्षण
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group