Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » देहरादून स्टेशन का नाम बदलने का दावा रद्द, रेलवे ने कहा-सोशल मीडिया ने फैलाया भ्रम
देश-दुनिया

देहरादून स्टेशन का नाम बदलने का दावा रद्द, रेलवे ने कहा-सोशल मीडिया ने फैलाया भ्रम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 14, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट कर दी थी जानकारी, रेलवे ने किया खंडन

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें देहरादून स्टेशन के साइन बोर्ड की एक तस्वीर को ट्वीट कर स्टेशन का नाम बदलने की बात कही गयी थी. ट्वीट में देहरादून के नाम को संस्कृत में ‘देहरादूनम्’ लिखा दिखाया गया था. रेलवे की बोर्ड में उर्दू को छोड़कर हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में भी देहरादून का नाम दिख रहा था. इस तरह 24 घंटे से चल रहे विवाद पर विराम लग गया है. लगे हाथ रेलवे ने इसे सोशल मीडिया का भ्रमजाल बताकर अपने कर्तव्य से इतिश्री करने का प्रयास किया है लेकिन अब तक यह बात साफ नहीं हो सकी है कि रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर दर्ज नाम किसकी अनुमति और सहमति से लिखा गया और वह प्रकाशित तौर पर विवादों में आ गया.

संबित पात्रा के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि देहरादून स्टेशन के साइनबोर्ड पर कोई संस्कृत नाम नहीं है. पहले की तरह बोर्ड पर देहरादून का नाम दर्ज है. यहां उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में नाम दिख रहा है जो रेलवे ने प्रकाशित किया था. रेलवे ने इसे सोशल मीडिया द्वारा फैलाया गया भ्रम करार दिया है. बताते चले कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट शेयर कर रेलवे के बोर्ड में संस्कृत में देहरादूनम् लिखा हुआ दिखाया था. नीचे अंग्रेजी और हिंदी में भी देहरादून का नाम दर्ज था. हालांकि पूरे कृत्य पर रेलवे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद यह पता किया गया. रेलवे की ओर से बताया गया है कि देहरादून में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा था. उसी दौरान मजदूरों ने साइनबोर्ड पर नाम संस्कृत में लिखवा दिया था. काम खत्म होने पर इसमें सुधार करा दिया गया है. वर्तमान में स्टेशन का नाम पहले की तरह उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में दर्ज है.

सोमवार 13 जुलाई की सुबह यह मुद्दा तब सामने आया था जब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने पहली बार ‘ईगल आई’ नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट दो तस्वीरों को री-ट्वीट किया. एक तस्वीर में देहरादून का एक पुराने स्टेशन का साइनबोर्ड दिखाई दे रहा था जिसमें नाम हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में लिखा था जबकि दूसरी तस्वीर में साइनबोर्ड पर नाम उर्दू की जगह संस्कृत में लिखा दिखाई दे रहा था. सहस्रबुद्धे ने ट्वीट में भारतीय रेलवे की इस महत्वपूर्ण पहल को हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद दिया था’इसके बाद पात्रा ने तस्वीर ट्वीट कर लिखा, ‘संस्कृत’देर रात तक पात्रा के ट्वीट को लाखों लाइक मिले और उसे बार-बार री-ट्वीट किया गया. इसके बाद रेलवे की निंद खुली. बता दें कि संस्कृत उत्तराखंड की आधिकारिक दूसरी भाषा है.

हालांकि इस पूरे प्रकरण में इस बात की चर्चा है कि उत्तर रेलवे ने देहरादून स्टेशन के साइनबोर्ड को उर्दू की जगह संस्कृत में करने की कोशिश की थी. उत्तराखंड में बीजेपी के एक विधायक ने 2019 में रेल मंत्रालय पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन का नाम संस्कृत के साथ हिंदी और अंग्रेजी में लिखने का अनुरोध किया था. इस पर उत्तर रेलवे ने देहरादून के जिला अधिकारी को आधिकारिक चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार से इस मामले में इजाजत लेने को कहा था. मगर उसके बाद रेलवे को इस पर कोई कोई जवाब नहीं मिला.

Spread the love
Claim to change name of Dehradun station canceled
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचीन सीमा पर दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन के काम में आयी तेजी, 20 घंटे में पहुंचेंगे लद्दाख
Next Article टाटानगर : रेलवे बोर्ड के फरमान पर निकाली भड़ास, प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group