Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर : दोस्ताना व्यवहार से रेलकर्मियों को अभिभूत कर गये लोहानी
देश-दुनिया

चक्रधरपुर : दोस्ताना व्यवहार से रेलकर्मियों को अभिभूत कर गये लोहानी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 2, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने चक्रधरपुर मंडल के नोवामुंडी सेक्शन का किया निरीक्षण
  • रेलकर्मियेां की समस्याओं, कालोनियों की स्थिति जानी, सुझावों को दिखायी गंभीरता
  • संरक्षा उपायों को अपनाकर लोडिंग में बढ़ोतरी और राजस्व में इजाफा करने का निर्देश
  • विभागीय बहाली में 10 फ़ीसदी पद ट्रैक मैन के लिए आरक्षित  : लोहानी
चक्रधरपुर में रेलकर्मियों से मिलते सीआइबी लोहानी

रांची से नूतन. रेलवे में भ्रष्टाचार व वीआइपी संस्कृति को खत्म करने की मुहिम शुरू करने वाले चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने रविवार को अपने दोस्ताना व्यवहार से चक्रधरपुर रेलमंडल के पदाधिकारी व कर्मचारियों को अभिभूत कर दिया. अपने चिर-परिचित अंदाज चैयरमैन लोहानी रेलकर्मियों से मिले और उन्हें सुरक्षा-संरक्षा के साथ ईमानदारी से ड्यूटी पालन करने का मंत्र दिया. चक्रधरपुर पहुंचने पर डीआरएम छत्रसाल सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. यहां लोहानी ने महिला लोको पायलट, स्टेशन मैनेजर और अन्य रेलकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय जाना. निरीक्षण के क्रम में डांगुवापोसी व नोवामुंडी में भी चेयरमैन ने रेलकर्मियों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना. रेलकर्मियों के सुझावों को भी सुनने में लोहानी ने गंभीरता दिखायी. ट्रैकमैनों से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और नयी बहाली में 10 फीसदी पद ट्रैकमैन से भरने के लिए दिशा निर्देश दिए जाने की बात कही . निरीक्षण के क्रम में डांगुवापोसी में चेयरमैन ने पौधरोपण किया और रेलकर्मियों की समस्याओं को जाना.

विंडो निरीक्षण में ट्रैक, सिग्नल, फाटक, पुलिया, ब्रिज, थर्ड लाइन पर रही नजर

निरीक्षण को डीपीएस पहुंचे लोहानी

चेयरमैन अश्विनी लोहाली लगभग 12 बजे दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम अनिर्बान दत्ता, डीआरएम छत्रसाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ इंस्पेक्शन स्पेशल से नोवामुंडी के लिए रवाना हुए. पंडरासाली से विंडो इंस्पेशन में चेयरमैन ने रेल लाइन, सिग्नल, रेलवे फाटक, रेल पुलिया, ब्रिज, थर्ड लाइन, स्टेशनों के बारे में डीआरएम से जानकारी ली. तालाबुरू स्टेशन पर उतरकर चेयरमैन ने यात्री सुविधाओं की जानकारी भी ली. नोवामुंडी में चेयरमैन ने 30 ट्रैकमैन को सेफ्टी उपकरण जूता, हेलमेट और रेनकोट दिया. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने रविवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के दौरे में पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया संरक्षा को बहाल रखते हुए राजस्व बढ़ोतरी के हर मुमकीन उपाय किये जाये. लोहानी ने निरीक्षण के बाद लंबित योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना, ढांचागत विकास और यात्री सुविधाओं पर नजर रखी. सीआरबी श्री लोहानी नई दिल्ली से रांची होते हुए सड़क मार्ग में चक्रधरपुर सुबह 11.45 बजे पहुंचे थे.

बड़ी संख्या में होगी बहाली, डीआरएम को दिया है पावर नहीं होगी तबादलों में परेशानी

कंपनी प्रतिनिधियों से मिलते लोहानी

रेलवे यूनियनों से बातचीत में सीआरबी लोहानी ने कहा कि सभी विभागों के 10 प्रतिशत रिक्त पदों को ट्रैकमेनों से भरा जायेगा. इसका निर्णय लिया जा चुका है. रेलवे में भारी संख्या में ग्रुप डी कर्मचारियों की बहाली होगी. जिससे ग्रुप डी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जायेगा. लोहानी ने कहा कि रेल कर्मचारियों के तबादला में अब कोई परेशानी नहीं होगी. रेलवे में वेबसाइट तैयार हो रहा है, जो कर्मचारियों को सभी जानकारी उपलब्ध करायेगा. इस मौके पर रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी चेयरमैन से मिलकर रेलकर्मियों की समस्याओं और मांगों को रखा. चक्रधरपुर में लोहानी ने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियेां व व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल से भी मिले और उनकी मांगों पर सार्थक पहल का आश्वासन दिया.

डीपीएस में ऑपरेटिंग को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50000 पुरस्कार की घोषणा

नोवामुंडी में सेफ्टी उपकरण देते लोहानी

डांगुवापोसी स्टेशन पर पहली बार रेलवे बोर्ड के किसी चेयरमैन का आगमन हुआ. यहां दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने चेयरमैन का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और सचिव सुभाष मुजुमदार की अगुवाई में पांच सूत्री मांगपत्र भी सौंपा. मोंस कांग्रेस की मांगों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, रेलवे अस्पताल का विस्तारीकरण, बंद एम्बुलेंस सेवा को शुरू करने, पैदल पुल का सिक लाइन तक विस्तार करने और 367 ऑपरेटिंग गेट पर एलएचइस या फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग शामिल है. यहां लोहानी ने प्लेटफॉर्म, सामुदायिक भवन, सारंडा कॉलोनी के चिल्ड्रन पार्क एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. सामुदायिक भवन में लोहानी ने पौधरोपण भी किया. चेयरमैन ने आज की तारीख में जन्म लेनेवाले रेलकर्मियों को शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया. इसमें कैरेज एंड वैगन के सुभाष मजूमदार, इंजीनियरिंग के पत्रास तिरिया एवम संदीप मंडल शामिल थे. डांगुवापोसी में लोहानी ने परिचालन विभाग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50000 रुपए पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा भी की. चेयरमैन का स्वागत करने वालो में मेंस कांग्रेस के सचिव सुभाष मजूमदार, जयप्रकाश दास, के श्रीनिवास राव, प्रदीप शर्मा, शिवपाल बिरुआ, आई वी लेंका आदि शामिल थे.

डीसी लाइन को फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार

डीपीएस में रेलवे मेंस कांग्रेस ने सौंपा स्मार पत्र

रांची हवाइ्र अड्डा पर बातचीत में चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने धनबाद-चंद्रपुरार लाइन को फिर से शुरू करने की संभावनाओं से इनकार किया है. उन्हें सुरक्षा कारणों में इस लाइन को खतरनाक बताया और कहा कि फिलहाल इसकी योजना नहीं है. हालांकि चेयरमैन ने रांची-टोरी लाइन पर जल्द ही मेमू ट्रेन की सेवा शुरू करने की बात कही. रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय स्थापित करने की संभावनओां से भी फिलहाल सीआरबी ने इनकार किया.

एक हजार किमी लाइन बिछायी जायेगी : लोहानी 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने चक्रधरपुर में संवाददाताओं से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में माल लोडिंग की संभावना है. नयी तीसरी रेल लाइन इसके विस्तार का पाटॅ है. भारतीय रेल में ट्रैक का नवीनीकरण हुआ है 500 किमी ट्रैक का नवीनीकरण कर क्षमता बढ़ायी जायेगी. कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है. 1000 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाऐंगे. कर्मचारियों की समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है. उन्हें दूर करने की पहल होगी. इस मौके पर दपू रेलवे के एजीएम ए दत्ता, डीआरएम छत्रसाल सिंह, सीनियर डीसीएम श्री भास्कर समेत दपू रेलवे के जोनल व मंडल के अधिकारी मौजूद थे

Spread the love
crb in ckp
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में टिकट चेकिंग स्टॉफ का महाकुंभ ‘मंथन’ 5 को
Next Article दपूमरे : सेवानिवृत्ति के दिन थमा दी सीइइ/सी को मेजर चार्जशीट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group