Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर डिवीजन ने जिस फर्म को किया प्रतिबंधित, टाटानगर में उसे ही टेंडर देने की तैयारी
रेल न्यूज

चक्रधरपुर डिवीजन ने जिस फर्म को किया प्रतिबंधित, टाटानगर में उसे ही टेंडर देने की तैयारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 19, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
?
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 1.88 करोड़ के क्लीनिंग कार्य के लिए इलेक्ट्रिक लोको शेड में निविदा फाइनल करने की चल रही प्रक्रिया 

चक्रधरपुर. रेल प्रशासन ने विभिन्न आरोपों की जांच-पड़ताल के बाद कार्य में अनियमितता को लेकर बिलासपुर की फर्म मेसर्स गणेश प्रसाद सिंह को दो साल के लिए डिबार (प्रतिबंधित) कर दिया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर के कार्यालय से जारी पत्र में फर्म को किसी प्रकार का ठेका लेने से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है. फर्म गणेश प्रसाद सिंह पर दो साल के लिए पाबंदी लगाने का पत्र 09 मई 2022 को जारी किया गया. यह प्रतिबंध 11.04.2024 तक के लिए लगाया गया है.

दूसरी ओर उसी फर्म को टाटानगर में क्लीनिंग कार्य का ठेका देने की तैयारी भी चल रही है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपर डिवीजन के टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में 1.88 करोड़ रुपये की निविदा निकली गयी है जो दो साल के लिए सफाई कार्य की है. बताया जाता है कि निविदा फाइनल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस निविदा के फाइनेंशियल बीड में डिबार्ड की गयी बिलासपुर की फर्म मेसर्स गणेश प्रसाद सिंह एल-वन श्रेणी आयी है.

रेलवे की व्यवस्था के अनुसार टेंडर में जिस फर्म को एल 1 में सूचीबद्ध किया जाता है उसी के नाम एकरारनामा करने का आदेश निर्गत किया जाता है.  ऐसी स्थिति में रेलवे महकमे में यह सवाल तैर रहा है कि डिवीजन में दो साल के लिए डिबार्ड की गयी फर्म को टाटानगर में टेंडर कैसे दिया जा रहा है? रेलवे महकमे में ही इस फर्म केा टेंडर दिये जाने की कहानी भी तैर रही है. बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग के अधिकारी नियमों की अपने तरह से व्याख्या कर इस फर्म के लिए रास्ता बना रहे हैं ताकि उसे एल-1 के आधार पर टेंडर दिया जा सके. 

इसके लिए आधार यह बनाया जा रहा है कि यह फर्म को डिबार करने की तिथि से पहले ही निविदा खोली जा चुकी है जिसमें बिलासपुर के फर्म एल-1 रही है. अब यहां दिलचस्प है कि जिस एजेंसी को चक्रधरपुर डिवीजन में क्लीनिंग कार्य में लापरवाही को लेकर ही दो साल के लिए बैन किया गया है क्या उसे क्लीनिंग कार्य का ही टेंडर अगले दो साल के लिए किसी अन्य स्टेशन पर दिया जा सकता है? अगर ऐसा होता है तो डिबार्ड (प्रतिबंध) का क्या मतलब रह जायेगा. हालांकि इस विषय को लेकर रेलवे अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं.

जिस एजेंसी को चक्रधरपुर डिवीजन में क्लीनिंग कार्य में लापरवाही को लेकर ही दो साल के लिए बैन किया गया है क्या उसे क्लीनिंग कार्य का ही टेंडर अगले दो साल के लिए किसी अन्य स्टेशन पर दिया जा सकता है? अगर ऐसा होता है तो डिबार्ड (प्रतिबंध) का क्या मतलब रह जायेगा.

टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में सफाई कार्य के इस टेंडर पर अंतिम निर्णय #srdeetrstata सीनियर डीईई/टीआरएस/टाटा को लेना है. बताया जाता है कि इससे पहले भी चक्रधरपुर डिवीजन में ऐसी ही परिस्थिति उत्पन्न हो चुकी है जिसमें प्रतिबंधित फर्म के साथ एकरारनामा को रद्द कर दिया गया है. यहां यह बताना होगा कि इस निविदा में तीन फर्म ने हिस्सा लिया था. इसमें एल-1 बिलासपुर की फर्म मेसर्स गणेश प्रसाद सिंह रही है. जबकि एल-2 में  दिवाकर शर्मा और पवन शर्मा की फर्म है. यहां अभी पवन शर्मा की फर्म ही सफाई कार्य कर रही है.

#clenning_work_tatanagar #Deebar agency

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION Chakradharpur Division banned the firm of Bilaspur CLENNING TENDER TATANAGAR ELECTRIC LOCO SHED
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Article18 से 23 जुलाई तक रेलवे स्टेशनों पर बजेंगे देशभक्ति गीत, 27 ट्रेनों की होगी सजावट  
Next Article रेलवे का राजस्व बढ़ाने के नाम पर टाटानगर में फुटपाथ को बना दिया टैक्सी स्टैंड
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group