Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » एनसीआर : करोड़पति आरपीएफ इंस्पेक्टर के छह ठिकानों पर सीबीआई का छापा
देश-दुनिया

एनसीआर : करोड़पति आरपीएफ इंस्पेक्टर के छह ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

इलाहाबाद. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय पांडेय के घर और दफ्तर समेत छह ठिकानों पर सीबीआई ने 28 अगस्त को छापा मारा. सीबीआई टीम ने रेल गांव कॉलोनी स्थित आवास में दोपहर से रात तक तलाशी ली. इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आईजी रीडर के दफ्तर और कॉलोनी नंबर तीन स्थित कैश गार्द दफ्तर में तलाशी ली गई. यहां कुछ कागजात भी सीबीआई ने जब्त किए. गोंडा में पैतृक घर, लखनऊ में गोमती नगर में खरीदे घर और नोएडा स्थित ससुराल में भी सीबीआई की टीमों ने छापा मारा.

उत्तर मध्य रेलवे में इंस्पेक्टर आर्मोरर के पद पर तैनात संजय पांडेय के यहां छापा डालने सीबीआई टीम आई. टीम पहले जोनल मुख्यालय में आईजी आरपीएफ सुनील सिंह से मिली और इंस्पेक्टर के खिलाफ सर्च वारंट दिखाया. फिर बगल ही स्थित रीडर के चैंबर में गई. यहां संजय पांडेय बैठते हैं. सीबीआई अफसरों ने दफ्तर की तलाशी ली. कम्प्यूटर व दस्तावेज खंगाले. इसके बाद टीम कुछ दूर स्थित कैश गार्द पहुंची और यहां संजय पांडेय के दफ्तर की तलाशी ली. यहां घंटों तक जांच के बाद सीबीआई ने कुछ दस्तावेज जब्त किए. यहां से निकलकर टीम रेल गांव स्थित संजय पांडेय के आवास पर पहुंची.

यहां से किसी को निकलने नहीं दिया गया. टाइप फोर के 403 बी में रहने वाले संजय पांडेय के घर में घुसते ही सीबीआई ने जांच शुरू कर दी. मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगाकर बरामदे का चैनल बंद कर दिया गया. इसके बाद टीम ने कमरों, आलमारी, वार्डरोब, बेड, सोफा, सूटकेस आदि की तलाशी लेना शुरू किया. इस दौरान न कोई अंदर जा सका और न कोई बाहर आ सका. इंस्पेक्टर के पैतृक घर की तलाशी के लिए सीबीआई की एक टीम गोंडा पहुंची है जबकि दूसरी टीम लखनऊ के पॉश एरिया गोमती नगर में कुछ समय पहले खरीदे घर की तलाशी लेने पहुंची. इंस्पेक्टर के नोएडा स्थित ससुराल में भी जांच के लिए एक टीम पहुंची है. महकमे में चर्चा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई ने छापा मारा है.

Spread the love
rpf cbi read
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर : एपीओ ऑफिस शिफ्टिंग के विरोध के बीच प्रबंधन ने खेला नया दांव, नियुक्त होंगे कल्याण निरीक्षक
Next Article पश्चिम रेलवे : बिना टिकट यात्रियों से 7.43 करोड़ जुर्माना वसूला, 107 को जेल भेजा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group