Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आखिर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ऐसा क्या पता चला कि कर दी सीबीआई जांच की अनुशंसा
रेलहंट स्पेशल

आखिर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ऐसा क्या पता चला कि कर दी सीबीआई जांच की अनुशंसा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 6, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सीबीआई ने शुरू की बालासोर रेल हादसे की जांच, ‘साजिश या चूक’ के बीच उलझ रही गुत्थी

Bhubaneswar. सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने रेल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई टीम मौके पर पहुंच चुकी है और साक्ष्य के अलावा बयानों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है. बालासोर रेल हादसे में अब तक सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़, मानवीय चूक के अलावा दूसरी बिंदुओं को लेकर अलग-अलग बयान आने के बाद रेलवे ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है.

बहानगा बाजार स्टेशन का सिग्नल बोर्ड

बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 275 लोगों की मौत और हजारों के घायल होने के कारणों की तलाश रही सीबीआई पर काफी दबाव है. रेलवे अधिकारियों के भीतर ही दुर्घटना के कारणों को लेकर द्वंद की स्थिति है. एसएंडटी विभाग दबाव में है तो ऑपरेटिंग आक्रमक तो  इंजीनियरिंग मौन. दुर्घटना के कारणों को लेकर सभी मौन है. मौके पर पहुंची सीबीआई टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि ट्रेनों की भिड़ंत की असली वजह क्या थी? यह मानवीय चूक थी। या फिर साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने तो यहां तक कह दिया था कि यह हादसा सिग्नलिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुआ. कारणों और जिम्मेदारों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा. अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेलमंत्री को ऐसा क्या लगा कि उन्होंने अचानक सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी ?

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि दो जून को ओडिशा के बहानगा बाजार में कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के हादसे से संबंधित मामला बालासोर में केस नंबर 64 दर्ज किया गया था उसे टेकओवर कर लिया गया है. रेलवे की टीम पहले ही जांच व बयान दर्ज कर चुकी है, दोनों ट्रेनों के ड्राइवरों और सहायक स्टेशन मास्टर से पूछताछ की गयी है. शुरुआती जांच में इंटरलॉकिंग और प्वाइंट में बदलाव की पहचान की गई है.

वंदे भारत योजना से जुड़े एक पूर्व अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह घटना सिग्नलिंग की फेल्योर के कारण नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कई अन्य कारण हो सकते है इसमें साजिश व मरम्मत में चूक आदि शामिल है. उन्होंने स्प्ष्ट किया कि अब तक जो स्थिति सामने आयी है उसमें सिग्नलिंग फ्ल्योर वाली बात नहीं दिख रही. अब चूंकि सीआरएस के बाद सीबीआई जांच शुरू हो गयी है इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

उधर, रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने 6 जून 2023 को बहानगा बाजार स्टेशन पहुंचकर सिग्नलिंग से लेकर प्वाइंट आदि की जांच की. उन्होंने रेलकर्मियों का बयान भी दर्ज किया. जांच में यह बात सामने आयी कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ी थी. बिना छेड़छाड़ के यह संभव ही नहीं है कि मेन लाइन के लिए सिग्नल देने के बाद निर्धारित रूट लूप लाइन में बदल जाये. रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) की जांच में भी कई फैक्ट और जानकारियां सामने आई हैं.

#WATCH ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना स्थल पर सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। pic.twitter.com/tRkB5ZNy7R

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2023

बालासोर रेल हादसे के बाद से रेल मंत्रालय सकते में है. रेलमंत्री स्वयं मौके पर मौजूद है और यातायात बहाली की प्रक्रिया को नजदीकी से मॉनिटर कर रहे. रेलवे में अब तक की कवायद से तो यही स्थिति सामने आ रही है कि सिग्ननिंग प्रणाली की चूक ही दुर्घटना कारण बनी, या तो यह मानवीय भूल थी अथवा सिस्टम में छेड़छाड़ करने से ऐसा हुआ! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने तो यहां तक कह दिया था कि यह हादसा सिग्नलिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुआ. कारणों और जिम्मेदारों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा. अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेलमंत्री को ऐसा क्या लगा कि उन्होंने अचानक सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी ?

Spread the love
CBI investigation started in Balasore train accident Odisha train accident
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कैंपस में लगी महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति खंडित, होगी मरम्मत
Next Article Southern Railway : रयापुरम रेलवे प्रेस बंद करने के विरोध में डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group