Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

सीबीआई ने 1.80 लाख की रिश्वत लेते सीनियर डीएसटीई और चीफ ओएस को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर रेलवे के अंबाला कैंट डीआरएम कार्यालय से 1.80 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में IRSSE 2010 बैच के एक वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर (SrDSTE) विवेक लंगायन और मुख्य कार्यालय अधीक्षक (ChOS)  प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की.

शिकायत में रेलवे ठेकेदार ने बताया था कि पंजाब और हरियाणा में 92 लाख और 1.15 करोड़ की खुली निविदा के माध्यम से दो अनुबंध दिए गए थे और परियोजना/अनुबंध के पूरा होने के बाद उन्होंने संशोधित अनुमान प्रस्तुत किया था.

आरोप लगाया था कि मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने संशोधित अनुमानों के अनुमोदन के बदले रिश्वत की मांग की जो कि वरिष्ठ मंडलीय सिग्नल और दूरसंचार अभियंता की ओर से सकल अनुबंध मूल्य का 2% था.

सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 1,80,000/- की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने मीडिया को बताया कि अंबाला में दोनों आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को पंचकूला की सक्षम अदालत में पेश किया जा रहा है.

Source: #CBI press release. https://cbi.gov.in/press-detail/NTA4NA==#:~:text=CBI%20ARRESTS%20A,Court%20at%20Panchkula.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...