Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » S&T कर्मियों के लिए काला सप्ताह, तीन दिन में दो सहयोगियों की मौत से गुस्सा चरम पर
देश-दुनिया

S&T कर्मियों के लिए काला सप्ताह, तीन दिन में दो सहयोगियों की मौत से गुस्सा चरम पर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 15, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना के लिए 9 फरवरी को मनाया था काला दिवस
  • 28 मार्च को कोटा में आयोजित किया गया है संरक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार सह IRSTMU का वार्षिक अधिवेशन 
  • आश्वासन के नाम पर कमिटी गठित कर भूल गया बोर्ड, हर दिन रनओवर से सेफ्टी पर उठाये सवाल
  • निर्देश के बाद भी प्वाइंट लूब्रिकेंशन का काम इंजीनियरिंग की जगह एसएंडटी कर्मियों से कराया जा रहा है

नई दिल्ली. 13 मार्च को ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के गोपालपट्नम स्टेशन पर तैनात सिग्नल विभाग के कर्मचारी ए बाबू राव उस समय रनओवर हो गये जब वह सुबह प्वाइंट की लूब्रिकेंशन के लिए गये थे. उन्हें अकेले रनिंग लाइन पर भेज दिया गया था. एक अन्य घटनाक्रम में 15 मार्च नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कटिहार मंडल के बरसोई स्टेशन पर टेलीकाम विभाग के कर्मचारी अक्षय कुमार सुबह 10:15 बजे रन ओवर हो गये. उन्हें भी अकेले ही रनिंग लाइन के करीब कार्य के लिए भेज दिया गया था. दोनों ही घटनाओं में एक बार कॉमन थी कि दोनों कर्मचारी रनिंग लाइन पर अकेले काम कर रहे थे. ऐसे में जब इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन IRSTMU कोटा में 28 मार्च को अपना वार्षिक अधिवेशन सह संरक्षा सेमिनार का आयोजन कर रहा है, इन दो घटनाओं ने संगठन से जुड़े लोग और कर्मचारियों को गहरे तक झकझोर दिया है.

रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त फेडरेशन के ढुलमूल रवैया और कार्यप्रणाली से निराश होकर रेलवे की विभिन्न विभागों में अगल-अलग संगठनों का गठन कर लिया गया है.  इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन एसएंडटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो साल से लगातार प्रयासरत है. एसएंडटी कर्मचारियों के लिए रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग संगठन लंबे समय से कर रहा. 9 फरवरी को इसी मांग पर IRSTMU ने देशव्यापी आंदोलन चलाया और काला दिवस मनाकर रेलवे बोर्ड का ध्यान अपनी ओर खींचने में बहुत हद तक सफल भी रहा. मेंटेनर्स यूनियन ने देश व्यापी अभियान चलाकर हजारों विभागीय कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा और उनकी समस्याओं और जरूरी मांगों को लेकर सांसद से लेकर मंत्रियों तक पहुंच बनायी. इस तरह मेंटेनर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार और महामंत्री आलेाक चंद बहुत हद तक योजना को फलीभूत करने में सफल भी रहे. सांसदों ने भी IRSTMU के रिस्क अलाउंस के फैक्टर को सही मानकर अपनी ओर से अनुशंसा रेलमंत्री व चेयरमैन से की लेकिन अब तक सिग्नल कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल सकी है.

यदि जल्द से जल्द संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के लिए रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना नहीं की जाती है तो IRSTMU किसी बड़े आन्दोलन को अंजाम देने को मजबूर होगा. आलोक चन्द्र प्रकाश, महासचिव, IRSTMU

IRSTMU के राष्ट्रीय महामंत्री आलोक चंद प्रकाश के अनुसार प्वाइंट लूब्रिकेंशन का काम इंजीनियरिंग विभाग का है लेकिन यह कार्य वर्षों से संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को कराया जा रहा है. रेलवे बोर्ड स्तर पर लगातार जारी किये गये दिशानिर्देशों के बावजूद अब तक इंजीनियरिंग विभाग ने प्वाइंटस के लूब्रिकेंशन का काम अपने हाथ में नहीं लिया. दिलचस्प बात यह होती है कि प्वाइंटस फेल होने की स्थिति में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को ही चार्जशीट थमा दिया जाता है. स्टेशन मास्टर प्वाइंट फेल होने पर उसके लिए जिम्मेदार सिग्नल विभाग को ठहरा देते है और जाने-अनजाने में सिग्नल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर जाती है. ऐसे में सिग्नल विभाग के कर्मचारियों को बिना रिस्क अलाउंस और बिना पूरी तरह संसाधनों से लैस किये हर दिन प्वाइंट लूब्रिकेंशन के नाम पर पटरी पर भेज दिया जाता है. अकेले कार्य के दौरान असावधानी और अन्य कारणों से कई कर्मचारी अब तक रनओवर हो चुके है. कर्मचारियों के रवओवर की रफ्तार को रोकने का कोई प्रभावी उपाय अब तक नहीं किया जा सका है.

IRSTMU ने गठन के दो साल में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के रन ओवर की घटनाओं को संजीदगी से रेल मंत्रालय तक उठाया. हालांकि इस लेकर गंभीरता रेल प्रबंधन की ओर से नहीं दिखायी गयी. IRSTMU के आह्वान पर बीते 9 फरवरी, 2019 को ही देशव्यापी अभियान में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग के समर्थन में काला दिवस मनाया था. IRSTMU को यह उम्मीद थी कि रेल प्रशासन का ध्यान इस ओर जायेगा और कोई पहल की जायेगी. लेकिन ऐसा कुछ सकारात्मक ठोस कदम नहीं उठाया गया है. आश्वासन के नाम पर एक कमिटी गठित कर दी गई है परन्तु कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं है. अब IRSTMU इसे लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय करने में जुट गया है.

Spread the love
snt runover
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपमरे : यूनियन के दबाव में बदला आदेश, 300 पदों के लिए पदोन्नति आदेश जारी
Next Article रेलनीर घोटाला में आरोपी आईआरटीएस अधिकारी एमएस चालिया और संदीप साइलस को राहत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group