Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » स्टेशन मास्टरों का काला सप्ताह शुरू, काली पट्टी लगाकर किया विरोध, 31 को भूख हड़ताल
देश-दुनिया

स्टेशन मास्टरों का काला सप्ताह शुरू, काली पट्टी लगाकर किया विरोध, 31 को भूख हड़ताल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 20, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • तीन चरण में आंदोलन चलायेगा आइस्मां, अंतिम चरण अदालत तक जायेगा

नई दिल्ली. रात्रिकालीन भत्ते की सीमा तय किए जाने के विरोध में देशभर भर के 39 हजार स्टेशन मास्टरों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज कराने के बाद 20 अक्टूबर से रेल प्रशासन के निर्णय के खिलाफ काला सप्ताह की शुरुआत कर दी है. इसके तहत देश भर के स्टेशन मास्टरों ने विरोध जताते हुए काली पट्टी लगाकर काम किया.

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर यह विरोध सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसमें 31 अक्टूबर को स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल करेंगे. मालूम हो कि नाइट ड्यूटी अलाउंस सीलिंग लिमिट बेसिक पे 43,600 के आधार पर करने का विरोध किया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार 15 अक्टूबर को देश भर में स्टेशन मास्टरों ने लाइट बंद कर मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज कराया था. स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की पहल पर 20 अक्तूबर से स्टेशन मास्टर काला सप्ताह मनाया जा रहा है.

मेरे प्यारे भाइयों, मुझे संघटन के शक्ति पर विश्वास है. संगठन की ताकत हर गलत निर्णय को पीछे हटाने में यशस्वी रहेगी तथा हमेशा की तरह हम यशस्वी रहेंगे. इस विश्वास के साथ इस आंदोलन में सम्मिलित सभी स्टेशन मास्टर का आभार —धनंजय चंद्रात्रे CP/AISMA

रेल हंट को जारी बयान में साउथ सेंट्रल रेलवे गुंटकल डिवीजन के ब्रांच सचिव संतोष कुमार पासवान ने बताया कि रेल प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए देशभर के स्टेशन मास्टरों ने ट्रेन संचालन को सुचारू रूप से चालू रखते हुए आज काला रिबन लगाकर आदेश पर विरोध दर्ज कराया है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने आदेश को रद्द नहीं किया तो 31 अक्टूबर को ऑन ड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी स्टेशन मास्टर 12 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे.

यह भी पढ़ें : NDA : स्टेशन मास्टरों ने बत्ती बुझाकर-मोमबत्ती जलाकर रेल प्रशासन को दी चेतावनी

वहीं ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय चंद्रात्रे ने जारी बयान में कहा कि नाइट ड्यूटी के सीलिंग के विरोध में हमने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करने का आंदोलन शुरू किया है. इससे पहले मोमबत्तियां जलाकर विरोध दर्ज कराने का बेहतर असर पड़ा और हमारी एकजुटता सामने आयी है. रेलवे बोर्ड तक पत्र और दूसरे माध्यमों से अपनी बात पहुंचायी गयी है. इसके बाद हम तीन चरण में आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे.

इसमें पहला चरण वार्ता का होगा. इसके तहत एसोसिएशन के प्रतिनिधि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बात कर अपनी स्थिति को समझाने का प्रयास करेंगे. इसके बाद दूसरा चरण प्रतिक्रिया का होगा, जो हम अभी कर रहे हैं. आने वाले दिनों में आंदोलन के रूप में इसे तेज किया जायेगा. तीसरे चरण में हम अदालत का सहारा लेकर इस रेलवे के निर्णय को स्टे करने की पहल करेंगे.

 

Spread the love
night duty allounce station master
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआरकेटीए चला रहा पोस्टकार्ड अभियान, प्रधानमंत्री ने नाम पत्र भेज रहे ट्रैकमैन
Next Article रेलवे में बोनस की घोषणा, 78 दिनों पर सात हजार बेसिक की सीलिंग पर मिलेंगे 17,951 रुपये
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group