Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

लोकल ट्रेन में घोड़ा लेकर चढ़ा व्यक्ति गिरफ्तार, आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में किया केस

कोलकाता. कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सेक्शन में गुरुवार की रात लोकल ट्रेन में घोड़े को लेकर सफर करने वाले को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम गफ्फूर अली मुल्ला बताया गया है. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि गफूर को शुक्रवार रात को सोनारपुर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया. वह दक्षिण 24 परगना के पूर्व दुर्गानगर इलाके का रहने वाला है. उस पर रेलवे एक्ट 145/147/155 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ER : घोड़े ने की लोकल ट्रेन की सवारी, वीडियो वायरल होने पर सकते में आये रेल अधिकारी

यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है जब गफूर रात करीब आठ बजे दक्षिण दुर्गानगर स्टेशन से अपने घोड़े के साथ सियालदह- डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन में सवार हो गया था. घोड़े को देख ट्रेन में सवार यात्री भी दंग रह गए थे. बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे की यात्रा के बाद वह अपने घोड़े के साथ नेत्रा स्टेशन पर उतर गया. वहीं, इससे पहले किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर जब यह वायरल हुआ तो रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पूर्व रेलवे ने तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए.

रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार है और समय रहते पशु को ट्रेन की बोगी से उतारने की कार्रवाई क्यों नहीं की गयी?

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...