Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

टाटानगर व आदित्यपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शील्प देव की पूजा

जमशेदपुर. टाटानगर समेत आदित्युपर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शील्पदेव विश्वकर्मा की पूजा आयोजित की गयी. टाटानगर में लोको शेड, कैरेज एंड वैगन समेत अन्य विभागों में रंगारंग आयोजन किया गया. आदित्यपुर में चालक व गार्ड लॉबी की ओर से शील्प देव विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर एआरएम विकास कुमार ने रेलकर्मियों का उत्साह बढ़ाया. पूजन के बाद रेलकर्मियों के बच्चों ने सांस्कृतिक संध्या में हिस्सा लिया. बच्चों के लिए दो ग्रुपों में चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने बच्चों में हुनर को सही मंच देने की बात कही. इस मौके पर मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह, पूजा कमेटी के सचिव आर सिंह, शिवेश कुमार आदि मौजूद थे. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर यहां तीन दिन तक कार्यक्रम होंगे. 18 सितंबर को आदित्यपुर लॉबी में भजन संध्या का आयोजन होगा जबकि विसर्जन 19 सितंबर को धूमधाम से किया जायेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...