Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » एआईआरएफ ने काला दिवस मनाकर निकाली भड़ास, निजीकरण और डीए कटौती का विरोध
देश-दुनिया

एआईआरएफ ने काला दिवस मनाकर निकाली भड़ास, निजीकरण और डीए कटौती का विरोध

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 8, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे में निजीकरण और भत्तों पर रोक लगाने के सरकार के निर्णय के विरोध में 8 जून सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया. एआईआरएफ के आह्वान पर विभिन्न जोनल मुख्यालय, मंडल और स्टेशनों पर रेलकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के निर्णय का विरोध किया और अपनी नाराजगी जाहिर की. फेडरेशन से समर्थित यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आज के दिन को काला दिवस के रूप मे मनाया. हालांकि अब तक रेलकर्मियों के विरोध प्रदर्शन पर रेलमंत्री अथवा रेलवे बोर्ड के चैयरमैन ने कोई टिप्पणी नहीं की गयी है. अलबत्ता एक बार फिर एआईआरएफ की ओ से सरकार को चेतावनी दी गयी है कि यदि भत्तों को पहले की तरह नहीं बहाल किया गया तो 13 लाख रेल कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

रायबरेली में ऑल इंडिया रेलवे मेंस यूनियन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर रेलवे कर्मियों ने काला दिवस मनाकर विरोध-प्रदर्शन किया. रेलकर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कोरोना महामारी को कारण बताकर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों को आने वाले 18 माह के लिए रोक लगा दी है. विरोध प्रदर्शन में रेलकर्मियों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया.

मल्टी स्किलिंग और कैडर ऑफ मर्जर को लेकर रेल कर्मचारियों को किसी के भी बहकावे में आने की जरूरत नही है. इससे सिर्फ कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर छटनी का रास्ता खुल जाएगा.  शिवगोपाल मिश्रा, महामंत्री, एआईआरएफ

वहीं मुरादाबाद में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने सोमवार को मंडल भर में प्रदर्शन किया. इस दौरान रेल कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया. नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारियों का राष्ट्रीय आह्वान पर पिछले सात दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. रेल यूनियन ने हरथला, स्टेशन, रेल अस्पताल, डीआरएम, कैरिज एंड वैगन समेत अन्य ब्रांचों में विरोध जताया गया.

टाटानगर में फेडरेशन के आह्वान पर मेंस यूनियन ने हर क्षेत्र में कार्य स्थल पर रेलवे कर्मचारियों को काला बिल्ला लगाकर महंगाई भत्ता रोके जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधुत शेड, टाटा यार्ड,मेन कैरेज सिंक लाइन, स्टेशन परिसर रिजर्वेशन आफिस, रेलवे अस्पताल तथा क्रू लावी में गार्ड व चालकों ने सरकार के कदम का विरोध किया. इस दौरान शिवजी शर्मा, जवाहरलाल, सीएस राव, एमके सिंह, अनंत प्रसाद एसके फरिद, बालक दास, एके सिंह, संजय सिंह, बाबू राव, एमपी गुप्ता समेत कई यूनियन नेता मौजूद थे.

Spread the love
AIRF celebrates Black Day
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleभोपाल : भूखी बच्ची के लिए ट्रेन में दूध पहुंचाने वाले आरपीएफ कॉन्स्टेबल इंदर बने ‘द रीयल हीरो’
Next Article आखिरकार राउरकेला से चलता किये गये आरपीएफ के एएससी एसके चौधरी, भेजे गये एनएफआर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group