Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

अहमदाबाद : स्वच्छता पखवाड़ा में श्रमदान कर की सफाई, पौधारोपण भी किया

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे में स्वच्छता ही सेवा के तहत शरू किये गए इस पखवाड़े में अहमदाबाद मंडल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है. स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत अभियान में 25 सितंबर को वटवा रनिंग रूम, लॉबी, यार्ड क्षेत्र में मंडल यांत्रिक अभियंता यू.सी. शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने श्रमदान करके सफाई की. इस दौरान रेलकर्मियों ने क्षेत्र को सदैव स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया.0

रेलवे कर्मचारियों ने प्लास्टिक, झड़ी-झुग्गियां व अन्य कचरे को साफ किया. सफाई अभियान में श्रमदान करने वालों में यांत्रिक, यातायात, इलेक्ट्रिकल व इंजीनियरिंग के कई रेल कर्मचारी शामिल थे. लोको लॉबी इंचार्ज सैयद महमंद अस्लम के मार्गदर्शन में CCR, वटवा लॉबी व JC बैंक डायरेक्टर संजय सूर्यबली ने स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया. इस दौरान DME के हाथों पौधारोपण भी कराया गया. यह जानकारी CCR, वटवा लॉबी कौशिक पटेल ने दी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...