Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Accident averted in Aligarh : अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला सिलेंडर, रोकी गई पूर्वा समेत कई ट्रेनें
    रेल न्यूज

    Accident averted in Aligarh : अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला सिलेंडर, रोकी गई पूर्वा समेत कई ट्रेनें

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 17, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ALIGARH. अलीगढ़ में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल फाटक के पास रेलवे लाइन के बीच एक छोटा सिलेंडर पड़ा मिला. इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. तुरंत ही पूर्वा एक्सप्रेस को रोक दिया गया. रेलवे व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से हटाकर लाइन से अलग किया गया. मामला गंभीर होने के कारण अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अधिकारियों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.

    देश में बढ़े सुरक्षा अलर्ट के बीच रविवार (16 नवंबर) सुबह अलीगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली-हावड़ा जैसे अत्यंत व्यस्त मार्ग पर एक खाली एलपीजी गैस सिलेंडर पड़ा मिला, जिसे देखकर दिल्ली की ओर जा रही कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन को तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा. यह घटना शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सीमा फाटक और जेल पुल के बीच हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

    फिलहाल इस घटना को गंभीर शरारत या ट्रेन पलटाने की संभावित साजिश मानते हुए जांच तेज कर दी गई है. एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किए जाने की संभावना है.

    आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस के चालक ने मेहरावल स्टेशन मास्टर को बताया कि जेल पुल के पास तीसरी लाइन के बीच एक छोटा अग्निशमन यंत्र जैसा सिलेंडर रखा हुआ है. सूचना मिलते ही मेहरावल स्टेशन से अलीगढ़ स्टेशन मास्टर और थाना बन्ना देवी को जानकारी भेजी गई.

    अलीगढ़ जंक्शन से निकल चुकी पूर्वा एक्सप्रेस को सतर्कता बरतते हुए धीमी गति से जेल पुल की ओर ले जाया गया. जिस स्थान पर सिलेंडर पड़ा था, उससे पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम सहित कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. रेलवे के कीमैन और आरपीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सिलेंडर को ट्रैक से हटाया और ट्रैक को क्लियर कराया. शुरू में रेलवे अधिकारियों ने मामले को गोपनीय रखा, लेकिन बाद में इंजीनियरिंग विभाग के पेट्रोलमैन कुलदीप गुप्ता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है.

    Accident averted in Aligarh: Cylinder found on railway track in Aligarh INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY several trains including Poorva stopped इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleMUMBAI : कल्याण रेलवे स्टेशन पर फर्जी RPF अधिकारी गिरफ्तार, ASI की वर्दी में घूम रहा था
    Next Article Pakistan में जाफर एक्सप्रेस को फिर से बनाया गया निशाना, विस्फोट के बाद पटरी उसे उतरी ट्रेन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group