Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण पर खर्च होंगे 500 करोड़, प्लान स्वीकृत, अक्टूबर से होगा काम
मीडिया

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण पर खर्च होंगे 500 करोड़, प्लान स्वीकृत, अक्टूबर से होगा काम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 4, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

जोधपुर. उत्तर-पश्चिम रेलवे North Western Railway के जोधपुर Jodhpur railway station की तस्वीर बदलने की तैयारी है. इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. इसमें रेलवे स्टेशन के नये भवन का निर्माण होगा जिसमें एयरपोर्ट के समान सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. हां यह जरूर होगा कि अब उसके लिए यात्रियों को बकायदा शुल्क देना होगा. रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 500 करोड़ रुपए का प्लान तैयार किया है.

डीआरएम गीतिका पांडेय की माने तो रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्लान स्वीकृत हो चुका है और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. अक्टूबर में इसका काम शुरू हो जायेगा. नया स्टेशन शहर की जनसंख्या के साथ बढ़ते रेल ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा. स्टेशन की इमारत ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला होगी. इसमें प्रमुख कार्यालय, बुकिंग विंडो, आरक्षण कार्यालय, वीआईपी लॉन्ज, स्टेशन मास्टर कार्यालय, आरपीएफ, जीआरपी कार्यालय और अन्य कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर तथा अन्य मंजिलों पर एसी/नॉन एसी रिटायरिंग रूम्स,पेड वेटिंग रूम, खानपान सेवा समेत दूसरे स्टॉल के लिए जगह दी जायेगी.

रेलवे स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला होगा जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी. रेलवे स्टेशन पर सभी प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट कॉन्काेर होगा जहां तक गाड़ी लाकर लोग प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे.  माना जा रहा है कि नये स्टेशन की क्षमता तीन से चार गुना बढ़ेगा और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी आयेगा.

स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर अनुभव और विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है. स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी. वाहनों के आवागमन के लिए अलग से कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट, बाहर निकलने और भीतर प्रवेश करने के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे जिससे एक साथ सैकड़ों यात्री रेलवे स्टेशन से बाहर निकल और भीतर प्रवेश कर सकेंगे.

नए रेलवे स्टेशन परिसर में खानपान स्टॉल सहित अन्य वे सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी जो पांच सितारा होटल का अनुभव प्रदान करेंगी. वहीं अपग्रेड होने के बाद इस स्टेशन पर लॉबी, पैड लाउंज, फूड कोर्ट के अलावा लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे जिससे आम यात्रियों के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुविधा उपलब्ध होगी. रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे. पूरा रेलवे स्टेशन व परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा, इसके अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी पुलिस सदैव अलर्ट मोड पर रहेगी.

जोधपुर से हावड़ा, पूरी, जम्मूतवी, सिकंदराबाद, बैंगलोर, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, काठगोदाम इत्यादि स्टेशनों से आने वाली और यहां से गुजरने वाली 63 जोड़ी ट्रेनें प्रमुख हैं. ऐसे में जोधपुर पर हर दिन लगभग 42 हजार यात्री आते हैं. यह विस्तार अगले 40 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जायेगा.

Spread the love
500 crores will be spent on the reconstruction of Jodhpur railway station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर में आरपीएफ ने यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले को पकड़ा
Next Article रेलवे में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नहीं है जिम्मेदार एजेंसी, कैग ने संसद में सौंपी रिपोर्ट में जतायी चिंता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
मीडिया

Western Railway : रेलवे में प्रमोशन का गुप्त ‘कोचिंग खेल’, रेलवे अफसर की पत्नी पर CBI का कसा शिकंजा

August 3, 2026
मीडिया

चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

July 9, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group