Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » भुवनेश्वर राजधानी में फूड प्वाइजनिंग से 30 बीमार, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी ?
जोन/बोर्ड/डिवीजन

भुवनेश्वर राजधानी में फूड प्वाइजनिंग से 30 बीमार, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी ?

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 7, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कैटरिंग की जांच के नाम पर हर दिन सैकड़ों अधिकारी उठा रहे सुविधा व भत्ता
  • रेलवे दर्जनों लोगों की जान से खेलने के लिए क्या पेंट्री ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करेगा
  • जांच प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व इंस्पेक्टरों पर क्या तत्काल कार्रवाई की जायेगी 

नई दिल्ली. नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22824 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को तीन दर्जन से अधिक यात्री फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. यात्रियों का इलाज गोमो, मुरी, टाटा स्टेशन पर किया गया. यात्रियों का कहना था कि रात में उन्होंने जो चिकेन व पनीर खाया था उसकी गुणवत्ता बहुत खराब थी. उनकी शिकायत को पैंट्रीकार के मैनेजर तथा वेटरों ने अनसुना कर दिया. सुबह होते-होते कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. हालांकि रेलवे की ओर से गोमो, मुरी और टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन इन सबके बीच यह बात गौण हो गयी कि आखिर इस चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?

दक्षिण पूर्व रेलवे के आईआरसीटीसी जीएम देवाशीष चंद्रा ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है लेकिन दिल्ली के आरके एसोसिएट के पेंट्री टेंडर के खिलाफ वह कार्रवाई की दिशा कितनी प्रभावी तरीके से पूरी कर सकेंगे उसका भान उन्हें भी है. लगे हाथ चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम ने भी घटना पर दुख जताते हुए जांच कराने की बात कही है लेकिन अब तक रेलवे का कोई अधिकारी उस सिस्टम् की बात नहीं कर रहा जिसमें चूक के कारण तीन दर्जन से अधिक यात्रियों की जान पर बन आयी.

रात में चिकेन और पनीर खाने वालों को ही शिकायत हुई है. इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि खाने की गुणवत्ता में कहीं न कहीं चूक हुई है. ऐसे में जबकि रेलवे का पूरा फोकस कैटरिंग सेवा पर है, यह चूक कैसे हो गयी है यह बात समझ से परे है. सवार यह उठता है कि आखिर खानपान सेवाओं की जांच किस तरह की जा रह है. हर 100 किमी पर रेलवे का एक से दो अधिकारी कैटरिंग की जांच करने आ रहा. एक ट्रेन की जांच आधा दर्जन से अधिक लोग हर दिन कर रहे है बावजूद यह घटना कैसे घट गयी. सवाल यह उठता है कि क्या रेलवे बोर्ड के आदेश के आलोक मे जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर भत्ता उठाया जा रहा है. क्या जांच करने वाले अधिकारी को खानपान सेवा की कोई जानकारी है भी नहीं या यूं ही उन्हें जांच के नाम पर ट्रेनों में मनमानी की छूट दे दी गयी है.

राजधानी एक्सप्रेस में फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोग भाग्यशाली रहे कि उन्हें जल्द ही मेडिकल सुविधा मिल गयी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस तरह सभी 31 यात्री सकुशल अपने घर पहुंच गये. यात्रियों ने बताया कि रात के भोजन की गुणवत्ता बिल्कुल खराब थी. पनीर तथा चीकेन की क्वालिटी बहुत खराब थी. बोगी में चूहा तथा तिलचट्टा विचरण कर रहे है. सफाई नाम की चीज नहीं है. अब देखना होगा कि क्या रेलवे सैकड़ों लोगों की जान से खेलने वाले पेंट्री ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करायेगा? क्या रेलवे उन तमाम अधिकारी व इंस्पेक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करेगा जो इस ट्रेन में खानपान की सेवा की जांच के लिए अधिकृत किये गये थे? जवाब तो रेलवे को सोचना है लेकिन अगर इसी तरह लापरवाही को नजरअंदाज किया जाता रहा तो न सिर्फ यात्रियों की जान संकट में डाली जायेगी बल्कि रेलवे की बेहतर सेवाओं को ढिंढोरा पीटने वाले रेलमंत्री की भद पिटनी भी तय है.

कौन-कौन यात्री हुए बीमार

बी-3 कोच में विदिशा दास, चिरस्मिता राउत, जितेंद्र कुमार, गुहीराम ठाकुर, लखु राय, ममता किरण, कुमार श्रीयांश, निरूपमा सेट्टी, देवाशीस बेहरा, अल्का बेहरा, के मंडल, पूर्णिमा साहू, राजकुमारी सिंह, ए प्रकाश, सीमा राज, पी मंडल, रमेश चंद्रा, सीमा, मीना, उमाशंकर साहू, एस गंगाधर, जेएस मोहंती, बी-4 कोच में दीपक कुमार राउत, विक्रम मंडल, बी-5 कोच में दिनेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, जूली कुमार सिंह, बी-7 कोच में नवीन कुमार, बी-8 में रवींद्र कुमार, बी-9 में शोभन सुंदरमा तथा बी-11 कोच में अमरेश कुमार पति बीमार हुए.

Spread the love
food poisining
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group