KHARAGPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल का वेंडर्स मीट व ग्राहक शिकायत सभा 2022 बुधवार को सीनियर डीएमएम कार्यालय ऑफिस परिसर में आयोजित की गई . जिसमें बड़ी संख्या में रेल महकमे के आपूर्तिकर्ता और सामान्य ग्राहक उपस्थित थे .
खड़गपुर के सीनियर डीएमएम चंचल मंडल ने वेंडरों व साधारण ग्राहकों की शिकायतें सुनी व उनके निस्तारण का आश्वासन दिया .

Vender meet
opइस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि खड़गपुर रेल मंडल में करीब 300 वेंडर्स व आपूर्तिकर्ता है जो विभिन्न रूप में रेल महकमे को सेवाएं देते हैं . इसमें सामग्री की आपूर्ति से लेकर परिवहन सेवा तक शामिल है . ई टेंडर व ऑनलाइन परिसेवा शुरू होने के बाद लेन-देन में व्यापक पारदर्शिता आई है और शिकायतें कम हुई है . इसके बावजूद यदि संबंधित वर्ग की कुछ शिकायतें रहती हैं तो उनके निस्तारण का यथासंभव प्रयास किया जाता है .
उन्होंने कहा कि हम जीरो एरर नीति पर अमल कर रहे हैं . जिससे किसी भी प्रकार की विसंगतियां व शिकायतों को न्यूनतम किया जा सके . सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को सहजता से प्राप्त किया जा सकता है .
- JAMSHEDPUR : पोटका प्रखंड के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ₹5 करोड़ की लागत से बनेगा नया आधुनिक भवन - July 18, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में तबादला उद्योग हावी ! टाटानगर में 26 साल से जमे अमित चौधरी को Sr DCM ने फिर से नवाजा, पार्सल से हटाकर गुड्स में दी प्राइम पोस्टिंग - July 18, 2026
- 30 जून को रिटायर हुए रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, पेंशन में जुड़ेगा एक और सालाना इंक्रीमेंट, रेलवे बोर्ड का बड़ा निर्णय - July 17, 2026


















































































