Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 15
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » बबलू के बाद रमेश… रेल प्रशासन नहीं चेता तो आगे भी जानें जायेंगी, खत्म नहीं होगा यह सिलसिला
रेलहंट स्पेशल

बबलू के बाद रमेश… रेल प्रशासन नहीं चेता तो आगे भी जानें जायेंगी, खत्म नहीं होगा यह सिलसिला

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 17, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डीआरएम ने बनायी चार सदस्यीय जांच कमेटी, एनसीआर जीएम ने कहा -निष्पक्षता व पारदर्शिता से होगी जांच

नई दिल्ली. 14 फरवरी 2022 की अपराह्न 4.30 बजे कानपुर मंडल में ट्रैकमैन/खलासी (लोहार) रमेश यादव की आत्महत्या से कोहराम मचा हुआ है. रेलवे यूनियन नेता से लेकर अधिकारी तक बेचैन दिख रहे. आक्रोशित रेलकर्मी और सहयोगी रमेश के लिए तत्काल न्याय की गुहार लगा रहे तो यूनियन नेता कर्मचारियों की प्रताड़ना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की चेतावनी दे रहे. इन सबके बीच रेल प्रशासन फिर से एक बार समस्या के समाधान की जगह जांच व रिपोर्ट की फाइलों में केस को दफन करने में जुट गया है.

ट्रैकमैन स्व. रमेश यादव

आनन-फानन में डीआरएम शशिकांत सिंह ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है जो जांच भी शुरू कर चुकी है. रेलकर्मियों के बयान लिये जा रहे. प्रथम दृष्टाया जांच में छुट्टी नहीं मिलने से रमेश यादव के परेशान रहने की बात सामने आयी है. अपने अंतिम समय में रमेश ने वायरल वीडियो में यही कहा था कि उसे साले की शादी में जाना था लेकिन छुट्टी नहीं मिली. स्वयं एनसीआर जीएम तक ने गैंगमैन की आत्महत्या की निष्पक्षता व पारदर्शिता से जांच कराने का आश्वासन दिया है.

READ : रेलवे न्यूजट्रैकमैन प्रताड़ना के खिलाफ ट्रैकमेंटेनर यूनियन चलायेगा हैसटेग अभियान 

रमेश को कब न्याय मिलेगा और प्रताड़ना की तह तक जाकर रेल प्रशासन समस्या का समाधान निकालने की पहल करेगा इसमें हकीकत कम संदेह अधिक नजर आता है. इस संदेह के कारणों को जााने के लिए हमे ढाई साल पीछे जाना होगा. 15 अगस्त 2019 के दिन मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल अंतर्गत दौंड-अहमदनगर खंड के बांबोरी स्टेशन पर ट्रैकमैन बबलू कुमार ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. मामला वहीं था अधिकारियों की प्रताड़ना. काफी हंगामा मचा. डीआरएम से लेकर जीएम तक और फिर तत्कालीन चेयरमैन अश्विनी लोहानी तक मामला पहुंचा. जांच के आदेश दिये गये, फाइलें दौड़ी और नतीजा..

ट्रैकमैन स्व. बबलू कुमार

बबलू की जगह रमेश कुमार यादव आ गया. एक और जान चली गयी. अब रेलमंत्री अश्विवनी वैष्णव है. यूनियन नेता भी तब तक मौन रहे जब तक एक और कीमती जान नहीं चली गयी. यह जान ड्यूटी में होने वाली रनओवर की घटना या हादसा नहीं थी बल्कि प्रताड़ना का हद से गुजर जाना था, जिसमें किसी को जान देने तक की सोचने की नौबत आ गयी. बबलू कुमार की आत्महत्या के बाद यहीं शब्द AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा था जो रमेश की मौत के बाद मामले को उच्च स्तर तक उठाने की बात कह रहे हैं.

शिवगोपाल मिश्रा, महामंत्री, AIRF

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा था कि यदि कोई रेलकर्मी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाए, तो इसे आसानी से समझा जा सकता है कि रेल अधिकारी उसका उत्पीड़न किस कदर कर रहे होंगे. हालांकि ट्रैकमैन बबलू कुमार ने आत्महत्या से पहले पूरी कहानी रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा?

READ : ट्रैकमैन बबलू कुमार की मौत : उच्चस्तरीय कमेटी कर रही जांच, होगी कड़ी कार्रवाई

बबलू कुमार की मौत के बाद रेलवे बोर्ड की पहल पर तत्कालीन मेंबर इंजीनियरिंग महेश कुमार गुप्ता ने भी सभी जोनों के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर्स (पीसीई) को संदेश भेजकर एसएजी स्तर के अधिकारी को नामांकित कर सभी मंडलों में भेजने और ट्रैकमेनों से बातचीत करने काआदेश दिया था. ट्रैकमेन से संपर्क और बातचीत करके उनकी समस्याओं का पता लगाने और उसे गंभीरता से दूर करने निर्देश भी दिया गया था. हालांकि समय के साथ बात आयी-गयी हो गयी और रेल प्रशासन पूर्व के ढर्रे पर चल पड़ा. रेलवे में ट्रैकमैन का शोषणा कोई नयी बात नहीं है.

रमेश यादव की आत्महया के वीडियो ने भले ही क्षण भर के लिए सभी को विचलित कर दिया हो लेकिन रेलवे में अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग समस्या के समाधान से अधिक उसे टालने में विश्वास रखता है. अगर इस बार भी ऐसा हुआ और जांच के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं तय हुई तो ट्रैकमैन की प्रताड़ना का यह दौर जारी रहेगा और यूनियनों की धड़ियाली चीख-पुकार में बीच फिर किसी रेलवे ट्रैक पर उसी ट्रैक की सुरक्षा करने वाले का शव पड़ा होगा.

 

airf AIRTU indian railway Rail minister RAILWAT BOARD RAILWAY GANGMAN JOIN TELEGRAM
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleट्रैकमैन प्रताड़ना के खिलाफ ट्रैकमेंटेनर यूनियन चलायेगा हैसटेग अभियान, मांगा सहयोग
Next Article IRCTC का दावा अब नहीं आयेगी खाने को लेकर शिकायत, कॉरपोरेशन उठा रहा यह कदम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.