Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Prayagraj Express : एसी प्रथम श्रेणी कोच के यात्री के बैग से मिली चोरी की दो चादरें

NEW DELHI. प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी के कोच से चादरों की चोरी का मामला सामने आया है. हालांकि कोच अटेंडेंट की सक्रियता से चोरी की गयी चादरें यात्री के बैग से बरामद कर ली गयी. यह परिवार प्रयागराज जंक्शन से यात्रा कर रहा था.  ट्रेन रात 10:10 बजे रवाना हुई. सुबह करीब पौने सात बजे कोच अटेंडेंट को दो चादर गायब मिली.

मीडिया में चल रही सूचनाओं के अनुसार कोच से चादर गायब होने की जानकारी दिल्ली पहुंचने से पूर्व की कोच अटेंडेट हो गयी थी. उसने इंचार्ज को यह जानकारी दी और शक होने पर टीटी को बुलाकर एक बुजुर्ग के बैग की तलाशी ली गयी. बैग से दोनों चादर बरामद की गयी. शर्मसार बुजुर्ग यात्री ने माफी मांगते हुए चादरें वापस कर दी. देश की अहम ट्रेनों में शुमार प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सफर कर रह हाईप्रोफाइल परिवार की इस हरकत ने कई सवाल खड़े कर दिये है.

इससे पहले ट्रेन के एसी कोच से चादर-तकिया और बेडरोल गायब होने की सूचनाएं मिलती रही हैं. हालांकि एसी फर्स्ट क्‍लास में सामान चोरी के मामले कम ही आते हैं. एसी टू और थ्री क्‍लास डिब्‍बों से हर वर्ष हजारों की संख्या में चादर और तौलिये चोरी हो जाते हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...