Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सत्ता के  रसगुल्ले और अमर सिंह …!!
    अभिमत

    सत्ता के  रसगुल्ले और अमर सिंह …!!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 1, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पश्चिम बंगाल में खड़गपुर शहर से अमर सिंह  ने उम्मीदवार सत्यदेव शर्मा के समर्थन में रावण मैदान में की थी चुनावी सभा

    तारकेश  कुमार ओझा

    जिस तरह मुलायम सिंह यादव हैं उसी तरह पहले अमर सिंह चौधरी हुआ करते थे . राजनीति में  पदार्पण  के  बाद काफी समय तक उनका यही पूरा नाम था . धीरे – धीरे वे अमर सिंह नाम से जाने – पहचाने लगे . वाकई बड़े दिलचस्प इंसान थे . राजनीति में  पैसा और पावर के  साथ ग्लैमर को जोड़ने वाले अनूठे राजनेता. अपने स्वर्ण काल में  उनमें पता नहीं  ऐसी कौन सी जादुई शक्ति थी , जो नकचढ़े तमाम सेलिबर्टी उनके एक इशारे पर खुशी – खुशी  समाजवादी पार्टी की  लाल टोपी पहनने को तैयार हो जाते थे .

    वाकपटुता और हाजिर जवाबी में भी उनकी कोई सानी नहीं थी .२००६  में  बंगाल विधानसभा चुनाव के  दौरान चर्चित अभिनेत्री  जया प्रदा के  साथ वे मेरे शहर आए तो उन्हें नजदीक से देखने का  मौका मिला . इस चुनाव में  समाजवादी पार्टी ने पश्चिम बंगाल की  कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे . खड़गपुर शहर से दलीय उम्मीदवार थे सत्यदेव शर्मा . रावण मैदान में  चुनावी सभा थी . तब  चैनलों पर छाए रहने वाले अमर सिंह को बालीवुड. अभिनेत्री जया प्रदा के  साथ देखने का  अवसर मणि – कांचन संयोग की  तरह था . क्योंकि रूपहले  पर्दे पर हम उन्हें बचपन से देखते आ रहे थे .

    मीडिया से जुड़े होने के  चलते हमारा उनसे रू ब रू होना भी तय था . निश्चित दिन वे जया प्रदा व अन्य सपा  नेताओं के साथ सड़क मार्ग से कोलकाता से खड़गपुर रवाना हुए . हालांकि उन्हें रास्ते में  देर हो गई . फिर भी मुंबई रोड स्थित एक होटल में  उनके रुकने की  व्यवस्था थी . यहीं उनसे हमारी मुलाकात होनी थी . खड़गपुरिया चाय की  चुस्कियों के  बीच संक्षिप्त बातचीत का  अवसर मिला . किसी ने सपा उम्मीदवारों की दल बदल प्रवृत्ति पर सवाल किया . इस पर अमर सिंह ने तब के  तमाम बड़े राजनेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के  रसगुल्लों के  लिए जब इतने बड़े – बड़े नेता चोला बदल लेते हैं तो हमारे उम्मीदवारों की क्या बिसात …

    स्वर्गीय अमर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि ….

    Rasgulla of power and Amar Singh… !!
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल होकर चलने वाली ये ट्रेनें अगस्त माह में रहेंगी रद्द, देखें सूची
    Next Article संरक्षा-सुरक्षा व कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने में अहमदाबाद डिवीजन अव्वल : सीनियर डीएसटी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group