Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » यात्रियों को मोबाइल से मिलने लगा जनरल टिकट, यूटीएस ऑन मोबाइल एप सक्रिय
देश-दुनिया

यात्रियों को मोबाइल से मिलने लगा जनरल टिकट, यूटीएस ऑन मोबाइल एप सक्रिय

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 4, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पांच किलोमीटर की दूरी से मोबाइल से ले सकते हैं टिकट
  • टाटानगर, दीघा, रांची समेत कई स्टेशनों पर लांचिंग
  • पांच किलोमीटर के बाद यह जीपीएस काम नहीं करेगा

जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के लगभग 251 स्टेशनों पर अब मोबाइल से जनरल टिकट मिलेगा. इसके लिए रेलवे द्वारा ऑन मोबाइल एप चालू किया गया है. इसमें जीपीएस लगाया गया है. वहीं रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है. यूजर इस एप को गूगल प्‍ले स्‍टोर या विंडोज स्‍टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं.

चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पीआरएस बिल्डिंग में बुधवार को इसका उद्घाटन चक्रधरपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके साहू, सीनियर डीसीएम भास्कर, एडीआरएम एके हेंब्रम, एरिया मैनेजर विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने किया. इसके पहले इस एप के माध्यम से हावड़ा व खड़गपुर के बीच टिकट मिलता था, लेकिन अब अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलेगी. इस एप के चालू हो जाने से अब जरनल टिकट के लिए यात्रियों को स्टेशन पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही वे स्टेशन के 20 मीटर से लेकर पांच किलोमीटर की दूरी तक से एप से टिकट ले सकते हैं. पांच किलोमीटर के बाद यह जीपीएस काम नहीं करेगा. साथ ही एप स्टेशन परिसर व ट्रेनों में भी काम नहीं करेगा. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके साहू ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग कलर का टिकट मिलेगा, जिससे टिकट चेकिंग के दौरान कोई यात्री पुराना टिकट नहीं दिखा सकता है. उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिये जनरल (अनारक्षित) टिकट की बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कैशबैक योजना भी लागू किया है. आर-वॉलेट के रिचार्ज के समय रिचार्ज मूल्य का पांच प्रतिशत आर-वॉलेट में बोनस के रूप में जोड़ा जायेगा. इसको स्टेशन परिसर में स्थित यूटीएस काउंटर पर भी रिचार्ज कर सकते हैं. इसमें एक सौ से 10 हजार तक का रिचार्ज होगा. इससे सिर्फ टिकट की ही खरीदारी की जा सकती है. उन्होंने बताया कि इससे जनरल टिकट लेने के साथ ही यात्री प्लेटफार्म टिकट भी ले सकते हैं, लेकिन प्लेटफाॅर्म के लिए यह सुविधा उसी स्टेशन पर लागू होगी, जहां प्रतिदिन 100 से ज्यादा प्लेटफार्म टिकट की बिक्री होती है.

दीघा में खड़गपुर डीआरएम ने की लॉचिंग

खड़गपुर रेलमंडल में दीघा में समारोह के साथ डीआरएम केआरके रेड्उी ने यूटीएस के लिए मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ का उदघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया. रेलमंडल में एप से यूटीएस टिकट लेने के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया गया. इस मौके पर सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे.

रांची में डीआएम ने किया योजना लॉच

रांची रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने मोबाइल से अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग की शुरूआत की है. अब जनरल टिकट के लिए भी यात्रियों को कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी. यूटीएस ऐप से स्टेशन के पांच किलोमीटर रेडियस में टिकट ले सकेंगे. टिकट पेपरलेस होगा. कैंसिल कराने पर फिलहाल रिफंड की सुविधा नहीं है दी गई है. जो भी यात्री 23 अगस्त तक आर वॉलेट को रिचार्ज करेगें उन्हें रेलवे पांच प्रतिशत का बोनस देगी. मोबाइल से अनरिजर्व टिकट की सुविधा देने पर यात्री काफी खुश दिखे. टिकट काउंटर पर कतार में जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों ने कहा कि कई बार लम्बी कतार होने के कारण टिकट कटाने के चक्कर में या तो ट्रेन छूट जाती है या फिर बिना टिकट के यात्रा करने के दौरान ट्रेन में जुर्माना भरना पड़ता है. यह सुविधा पूरी तरह पेपरलेस है.

बुकिंग और रद्द करने सहित होगी अन्य सुविधाएं

मोबाइल एप से लिये गये टिकट पेपर लेस व सीजनल टिकट कैंसिल नहीं होगा, लेकिन जो पेपर में निकाला गया होगा, उसे कैंसिल कराया जा सकता है. कोई भी यात्री छह स्टेप पर टिकट बुकिंग कर सकते है.

ऐसे कर सकते हैं प्रयोग

मोबाइल फोन के जरिये अनारक्षित टिकट बुक कराने के लिए यात्री के पास एंड्रॉयड स्मार्ट फोन का होना जरूरी है. ऐप को Google Play Store या Windows से डाउनलोड किया जा सकता है और यात्री उपयोग कर्ता के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं और अपने आर-वॉलेट (रेलवे वॉलेट) चार्ज कर सकते हैं. यात्रियों के पास आरटी वॉलेट को यूटीएस काउंटर पर या http: //www.utsonmobile.indianrail.gov.in पर लॉग इन करने का विकल्प होता है. आर-वॉलेट चार्ज करने के बाद यात्री अपने मोबाइल फोन पर एक अनारक्षित टिकट बुक कर सकता है. मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली टिकट की बुकिंग अन्य भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम के जरिये भी कर सकता है. यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन 0431-2418 992 शुरू किया गया है. यात्रियों को प्ले स्टोर से utsmobile.indianrail.gov.in को डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एप पर रजिस्टर होने के लिए केवल एक बार साइन अप यात्री को करना होगा. साइन अप करने के लिए यात्री को अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग और जन्म तिथि, शहर का नाम, अपना पहचान पत्र (आई डी) कार्ड नंबर भरना होगा. जिसके बाद ओटीपी जनरेट होगा. ओटीपी मोबाइल स्वतः ही ले लेगी. यात्रियों को ट्रेन का विवरण, यात्रियों की संख्या का विवरण, प्रारंभिक स्टेशन व गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा. रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर लाॅगिन के समय पासवर्ड प्राप्त होगा. जो हर समय लाॅगिन के लिए आवश्यक होगा. एप में लॉगिन करने के बाद यात्री को मोबाइल की स्क्रीन पर दिये पेपरलेस टिकट विकल्प का चयन करना होगा. अनारक्षित टिकट काउंटर पर 100 रुपये से लेकर अधिकतम 10000 रुपये तक का रिचार्ज ई- वाॅलेट में कर सकते हैं. इसमें वर्तमान में 5 प्रतिशत का प्रत्येक रिचार्ज अतिरिक्त बोनस प्रदान किया जा रहा है. इस एप को ओला से लिंक करने की तैयारी चल रही है. जिससे यात्री ओला भी बुक कर सकेंगे.

सभार प्रभात खबर

Spread the love
uts app gen tkt
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर : 40 रेलकर्मियों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
Next Article 14 एनएसजी कमांडों से रेलवे ने वसूला 27,850 रुपए जुर्माना
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

सिटीजन जर्नलिस्ट

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यात्री

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group