Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

GM/WR अशोक कुमार मिश्र ने संभाला कार्यभार, प्रबंधन एवं प्रशासन का रखते हैं गहरा अनुभव

MUMBAI : भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने सोमवार, 7 नवंबर 2022 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है. महाप्रबंधक/पश्चिम रेलवे के पद पर पदस्थापन से पूर्व वह उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक एवं लुकिंग ऑफ्टर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.

जीएम कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अशोक कुमार मिश्र  1983 बैच के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस हैं जिसके मध्यम से वह भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में आये. पहली पाेस्टिंग पश्चिम रेलवे में सहायक कारखाना प्रबंधक (मरम्मत), दाहोद के पद पर हुई थी. इससे पहले पश्चिम रेलवे, आरडीएसओ और उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उन्होंने भावनगर में मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज और वैगन), मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), वटवा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वडोदरा के पदों पर संफल कार्य किया है.

श्री मिश्र कोटा मंडल में सीनियर ईडीपीएम और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. उनको उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल तथा मंडल रेल प्रबंधक/झांसी और पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है.

श्री मिश्र ने इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यूके से एएमआईई (यांत्रिक) की डिग्री तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, कोलकाता से एएमआईई (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउंसिल, यूके से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से एएमआईई (मेट) तथा इग्नू से एमबीए की उपाधि प्राप्त की.

उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए रेल मंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त किया था. मंडल रेल प्रबंधक/झांसी के पद पर रहते हुए उन्होंने झांसी स्टेशन की चौथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया तथा झांसी स्टेशन के रिडेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं. उन्हें रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं.

#AshokKumarMishra #GMWR #WesternRailway #IndianRailways

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...