Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » प्रयागराज एक्सप्रेस में TTE व GRP के बीच मारपीट में फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह निलंबित !
मीडिया

प्रयागराज एक्सप्रेस में TTE व GRP के बीच मारपीट में फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह निलंबित !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 20, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ट्रेन में जीआरपी और रेलकर्मियों में मारपीट, 10 घायल, तीन घंटे बाधित रहा 24 ट्रेनों का संचालन

Kanpur : बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में टीटीई और जीआरपी जवानों के बीच हुई मारपीट में सात रेलकर्मियों समेत कुल 10 लोग घायल हुए है. ट्रेन में दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं. रेलवे एसपी अष्टभुजा सिंह ने फतेहपुर जीआरपी थाना प्रभारी साहब लाल सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया. है उन्होंने जांच का जिम्मा प्रयागराज-कानपुर सीओ सुनीता सिंह को सौंपा है. हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी समेत आरोपी जवानों को निलंबित कर दिये जाने की बात भी सामने आयी है.

फलेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह

वहीं रेलवे ने भी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी है. हंगामे के कारण ट्रेन 35 मिनट तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही. रेलकर्मियों ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया था. इससे श्रमशक्ति समेत 24 ट्रेनें प्रभावित हुई है. नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंत्री विक्रम यादव ने स्टेशन पर नारेबाजी की और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया.

सेंट्रल स्टेशन पर मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. जीआरपी और रेलवे दोनों ही जांच कर रहे हैं, जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. – हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

टीटीई बीके शर्मा ने प्रयागराज जाकर जीआरपी जवानों के खिलाफ मारपीट और कैश, मोबाइल लूटने की शिकायत दर्ज करायी है. जबकि कैरिज एंड वैंगन के कर्मियों ने कानपुर सेंट्रल रेल थाना में मामला दर्ज कराया है. जीआरपी फतेहपुर के एसओ साहब सिंह ने जीआरपी कानपुर में चेकिंग दल पर हमला करने और पिस्टल और पर्स छीनने के साथ मारपीट करने की शिकायत दी है.

घायल टीटीई

दरअसल, जीआरपी की टीम दादानगर से लूट के अपराधी को पकड़कर फतेहपुर ले जा रही थी. शनिवार रात में 2:05 बजे आयी ट्रेन के एसी सेकंड कोच (ए-2) में चार सिपाहियों और मुल्जिम रोहित वाल्मीकि को लेकर फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह चढ़ गए. दो लोग सादी वर्दी में भी थे. टीटीई बीके शर्मा ने इसका विरोध किया. एसओ साहब सिंह और सिपाहियों ने कहा कि वह ड्यूटी पर हैं. सादी वर्दी में बैठे लोगों व जीआरपी कर्मी यात्रा का कोई पत्र नहीं दिखा पाये.

#कानपुर: ट्रेन में टिकट मांगने पर #TTE को गाली दी, SO/GRP साहब सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों ने TTE से की मारपीट, GRP/PRYJ में TTE ने लिखित शिकायत दर्ज कराई#GRP फतेहपुर की टीम 20404 बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस के A2 कोच में चढ़ी। TTE ने उनसे टिकट नहीं होने पर कोच छोड़ने को कहा.. pic.twitter.com/1TJVWHy2Ux

— RAILWHISPERS (@Railwhispers) August 20, 2023

इसे लेकर विवाद शुरू हो गया. ट्रेन के दो अन्य टीटीई नीतेश जयंत और राकेश मीणा भी वहां आ गये. इसके बाद हाथापाई के बीच टीटीई ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी. वहां कानपुर जीआरपी के सिपाही भी आ गए. दूसरी ओर से रेलवे कैरिज एंड वैंगन अनुभाग के कर्मचारी आलोक गुप्ता, अमरनाथ और संतराम पहुंच गये. फिर क्या था दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी. टीटीई, कैरिज एंड वैंगन अनुभाग के सात रेलकर्मी घायल हुए है.

Spread the love
Fight between TTE and policemen in Prayagraj Express
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER/AGM शनिवार रात पहुंचे टाटा, रविवार को किया स्टेशन का निरीक्षण, चक्रधरपुर रवाना
Next Article वंदे भारत से माता वैष्णो देवी के दर्शन करायेगा रेलवे, IRCTC लाया टूर पैकेज
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
मीडिया

Western Railway : रेलवे में प्रमोशन का गुप्त ‘कोचिंग खेल’, रेलवे अफसर की पत्नी पर CBI का कसा शिकंजा

August 3, 2026
मीडिया

चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

July 9, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group