Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर रेलमंडल में कोरोना ब्लास्ट, कई रेलकर्मी संक्रमित, बंद की गयी शटल ट्रेन
देश-दुनिया

चक्रधरपुर रेलमंडल में कोरोना ब्लास्ट, कई रेलकर्मी संक्रमित, बंद की गयी शटल ट्रेन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 25, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, चक्रधरपुर

चक्रधरपुर रेलमंडल के कोरोना का संक्रमण अब रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने लगा है. रेलमंडल मुख्यालय में इसे लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही थी लेकिन विलंब से मिली जांच रिपोर्ट में यह पता चला है कि आम दिनों की तरह सबके बीच काम करने वाला एक पीडब्ल्यूआई पॉजिटिव है. इस सूचना के बाद आम रेलकर्मियों व उक्त पीडब्ल्यूआई के सहकर्मी दहशत में है. इस पीडब्ल्यूआई का सैंपल 10 दिन पूर्व लिया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने तक कई अन्य रेलकर्मी भी उक्त पीडब्ल्यूआई के संपर्क में आकर संक्रमित हो चुके होंगे लेकिन उसका खुलासा तो सभी की जांच से ही संभव है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलमंडल प्रबंधन ने टाटा से चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच चलने वाले शटल ट्रेन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन को बंद करने का असर उन रेलकर्मियों पर पड़ेगा जो विभिन्न स्टेशनों तक ड्यूटी के लिए आते-जाते थे. ट्रेन के बंद करने के बाद उन्हें निजी माध्यम से आना-जाना पड़ सकता है हालांकि रेलवे के विभिन्न विभागों में पहले से ही कर्मचारियों की क्षमता को अघोषित रूप से कम रखा गया है ताकि संक्रमण की संभावना को मिनिमाइज किया जा सके.

बीते एक सप्ताह में विभिन्न विभागों से जुड़े रेलमंडल के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इनमें एईएन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, लोको पायलट, गार्ड, पीब्ल्यूआई समेत अन्य कर्मचारी शामिल है. इन कर्मचारियों के एक-दूसरे से संपर्क  में रहने के कारण यह संक्रमण विभाग में दूसरे लोगों में जाने की संभावना को लेकर पूरे एहतियात बरते जा रहे है. हालांकि इनके बीच रेलकर्मियों की नाराजगी प्रबंधन से सुरक्षा उपायों की नाकाफी को लेकर बढ़ती जा रही है. गार्ड और चालकों का पहले से ही कहना रहा है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजर, मास्ट आदि नहीं उपलब्ध कराया गया है न ही विभिन्न स्टेशनों पर रेस्ट रूम पर जरूरी सुविधाएं ही उपलब्ध जा रही है.

दूसरी ओर रेलप्रबंधन का कहना है कि संक्रमण को रोकने के लिए तमाम जरूरी उपाय किये जा रहे हैं. रेलवे के कार्यालयों के साथ ही ट्रेन के इंजन और बोगियेां को भी सेनिटाइज किया जा रहा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार संक्रमण के दायरे में आने वाले रेलकर्मियों को कोरेंटाइन के अलावा दूसरे जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं.

Spread the love
Corona blast in Chakradharpur railway division
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleअंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर 9 अगस्त को मनायेंगे “रेल बचाओ-देश बचाओ” आंदोलन
Next Article खड़गपुर वर्कशॉप ने उत्कर्ष-आर श्रेणी में बदले जा रहे आईसीएफ रैक
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group