Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

नासिक के समीप एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली . महाराष्ट्र के नासिक के पास लोकमान्य तिलक (एलटीटी)-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के 10 डिब्बे रविवार की दोपहर पटरी से उतर गए. घटना मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर लाहवित और देवलाली स्टेशनों के बीच हुई. दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सूचना मिलते ही मनमाड से राहत ट्रेन, भुसावल से दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण ट्रेन और इगतपुरी से मेडिकल वैन मौके पर पहुंची. रेल हादसे के कारण निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस, जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस, जबलपुर गरीबरथ, वाराणसी एक्सप्रेस,एलटीटी-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेनों को तहां-तहां रोक दिया गया. निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को दिवा-वसई मार्ग से चलाया गया.

रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में हेल्पलाइन नंबर: 022-22694040 और 022-67455993 जबकि नासिक रोड में 0253-2465816 और  भुसावल  में 02582-220167 जारी किया है. यात्रियों के परिजन इस पर सूचना ले सकेंगे. आपदा प्रबंधन कक्ष : 54173 को भी सक्रिय कर दिया गया है.

11061 एलटीटी जयनगर (पवन एक्सप्रेस) की दुर्घटना में टीटीई के अलावा आठ से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद मुंबई- दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा. देर शाम तक रेल मार्ग पर यातायात बहाल करने की तैयारी चल रही थी. इस साल अप्रैल में ही टाटानगर में सीएमएसटी की एक बोगी बेपटरी हो गयी थी. जनवरी में बंगाल में जलपाईगुड़ी के बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गई थीं. इसमें सात यात्रियों की मौत हुई थी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...