Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP : मनोहरपुर में डेड एंड से टकराकर इंजन डिरेल्ड, सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल
    रेल न्यूज

    CKP : मनोहरपुर में डेड एंड से टकराकर इंजन डिरेल्ड, सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. यह घटना रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक डीज़ल लाइट इंजन मनोहरपुर और गोइलकेरा रेलवे स्टेशन के बीच बैंकिंग कार्य में लगा हुआ था. बैंकिंग के बाद जब इंजन गोइलकेरा की ओर से वापस लौट रहा था, उसी दौरान वह मनोहरपुर स्टेशन के पास स्थित डेड एंड पर जाकर तेज़ी से टकरा गया.

    टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इंजन बेपटरी हो गया और तेज धमाके की आवाज़ से आसपास मौजूद रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद चक्रधरपुर रेल मुख्यालय से चीफ लोको इंस्पेक्टर सहित रेलवे सेफ्टी विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया. हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभागीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ हैं.

    ROURKELA : रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, नीचे से गुजर रही थी मालगाड़ी, … ऊपर लटका रहा रेलकर्मी

    इस दुर्घटना में इंजन में सवार ट्रेन चालक और सहायक ट्रेन चालक बाल-बाल बच गए. उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर कारों नाला बहता है. यदि इंजन नाले में जा गिरता, तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह रूप ले सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

    सूत्रों के अनुसार, डीरेल हुए इंजन के ट्रेन चालक और सहायक ट्रेन चालक को चक्रधरपुर रेलमंडल मुख्यालय में जांच के लिए तलब किया गया है. प्रारंभिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मानवीय चूक थी या तकनीकी खामी.

    गौरतलब है कि नए साल की शुरुआत के साथ ही चक्रधरपुर रेलमंडल में रेल से जुड़ी घटनाओं की संख्या में इज़ाफा देखने को मिल रहा है. इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन और चक्रधरपुर रेलमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है. लगातार हो रही घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता की ओर इशारा कर रही हैं.

    ckp division colliding with a dead end Engine derailed HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Manoharpur STATION railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY safety raised again इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRPF के ‘काबिल’ मुंह ताकते रहे … अवार्ड ले आये संजय तिवारी…बधाई, जमशेदपुर के अखबार ने बताया ‘रेलवे का रियल हीरो’
    Next Article विनीता श्रीवास्तव होंगी मुरादाबाद का नया DRM, आदेश जारी, CAT के हस्तक्षेप से बैकफुट पर आया रेलवे
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Latest Posts

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group