Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » औपनिवेशिक मानसिकता से रेलवे को पूरी तरह मुक्त करना प्राथमिकता : रेलमंत्री
    बोर्ड/जोन

    औपनिवेशिक मानसिकता से रेलवे को पूरी तरह मुक्त करना प्राथमिकता : रेलमंत्री

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 101 रेल अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 और 26 जोनों को शील्ड दी
    • रेलमंत्री ने प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए रेलकार्मियों को 6 संकल्प भी दिलाए

    NEW DELHI (PIB): केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 101 रेल अधिकारियों को 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे के 26 जोनों को शील्ड प्रदान की. इस समारोह में चेयरमैन, रेलवे बोर्ड सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य तथा विभिन्न रेल मंडलों एवं उत्पादन इकाईयों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे. इस अवसर पर रेलमंत्री ने भारतीय रेल के विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट भी जारी किया.

    पुरस्कार और शील्ड प्रदान करने के बाद उपस्थित गणमान्‍य व्‍यक्तियों को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके असाधारण कार्यों और प्रयासों के लिए बधाई दी. उन्होंने पिछले एक दशक में भारतीय रेल में हुई परिवर्तनकारी प्रगति को रेखांकित किया. उन्होंने रेलवे में संरक्षा, रिफॉर्म, नवाचार पर बल दिया, साथ ही रेलवे से औपनिवेशिक मानसिकता को पूरी तरह से खत्म करने पर जोर दिया.

    विकसित भारत की विकसित रेलवे के लिए हमारे संकल्प
    ✅ 2026 में 52 reforms
    ✅ Technology, innovation और AI का उपयोग
    ✅ Maintenance practices का एक नया स्तर
    ✅ Safety पर focus
    ✅ Training के नए parameters
    ✅ No colonial mindset

    📍Ati Vishisht Rail Seva Puraskar 2025,… pic.twitter.com/Q9yOE66y5j

    — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 9, 2026

    चेयरमैन, रेलवे बोर्ड सतीश कुमार ने अपने स्वागत भाषण में भारत में रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के साथ-साथ किफायती रेल सेवाएं प्रदान करने की भारतीय रेल की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. नई दिल्ली में यशोभूमि में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गति, आराम और सुरक्षा के सिद्धांतों में उत्कृष्टता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हम यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को शामिल कर रहे हैं. उन्होंने सभी पुरस्कृत अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा की और बधाई दी.

    RPF के ‘काबिल’ मुंह ताकते रहे … अवार्ड ले आये संजय तिवारी…बधाई, जमशेदपुर के अखबार ने बताया ‘रेलवे का रियल हीरो’

    भारतीय रेल द्वारा हर साल अपने कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. ये पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, व्यक्तिगत पुरस्कार, साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोन को शील्ड प्रदान की जाती है. व्यक्तिगत पुरस्कार भारतीय रेल को अधिक कुशल, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल संगठन बनाने की दिशा में रेलकर्मियों के समर्पण, कड़े परिश्रम और असाधारण योगदान की सराहना करने और उत्सव मनाने के मंच का कार्य करते हैं. विभिन्न श्रेणियों में शील्ड पुरस्कार भारतीय रेल के समग्र प्रदर्शन में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रदान किए जाते हैं.

    रेलवे का संकल्प 

    • रेलवे में नवाचार (#innovation) को बढ़ावा देने का संकल्प: सभी रेलकर्मी नवाचार अपनाएं और बढ़ावा दें
    • सुधारों पर जोर: उस वर्ष 52 सप्ताहों में 52 संस्थागत सुधार (#reforms)
    • ट्रैक मेंटेनेंस पर जोर देना और उसमे नई सोच और तकनीक को बढ़ावा
    • सेफ्टी को एक नये उच्च स्तर पर लें जाना ताकि हम यात्रियों को शत प्रतिशत सेफ यात्रा की गारंटी दे सकें
    • ट्रेनिंग रेफॉन्स पर जोर: अधिकारीयों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग के नये मापदंड अपनाना ताकि बदलते परिदृश्य में हम बेहतर काम कर सकें
    • औपनिवेशिक मानसिकता को रेल से समाप्त करना
    101 railway officers were presented At Yashobhoomi in New Delhi HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board Railway Minister RAILWAY NEWS Railway Service Award 2025 shields were given to 26 zones. इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे की ‘No Refund Policy’ को हाईकोर्ट में चुनौती, तत्काल बुकिंग में कैंसिल टिकटों से करोड़ों की कमाई
    Next Article चक्रधरपुर DRM का दावा – ट्रेनों के विलंब के लिए चोरियां-हाथी-फॉग जिम्मेदार, लोडिंग पंक्चुअलिटी में बाधक नहीं
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group