CKP. अजितेंद्र त्रिपाठी ने चक्रधरपुर डिवीज़न के नये एडीआरएम इंफ्रा का पदभार संभाल लिया हैँ. 2006 बैच के IRSEE (इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स) के अधिकारी अजितेंद्र त्रिपाठी इससे पहले भारतीय रेलवे में कई आम पदों पर आम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में उनके कार्यकाल में कई कार्यों निष्पादन किया जा चुका है
इससे पहले अजितेंद्र त्रिपाठी लखनऊ में सहायक मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण), वाराणसी में मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), इज्जतनगर में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (विद्युत), गोरखपुर में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) का दायित्व निभा चुके हैँ.
- अब रेलकर्मियों के क्वार्टरों में भी लगेगा ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’, रेलवे बोर्ड ने बदला पुराना आदेश - July 3, 2026
- रेलवे आरक्षण में दलालों की सेंध, प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक वसूलता था गिरोह - July 3, 2026
- रेल एवं कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : SER/GM - May 14, 2026

















































































