Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

तमिलनाडु के थ्रिसूर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगी आग में 200 से ज्यादा वाहन जलकर राख

तमिलनाडु के त्रिशूर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रविवार (4 जनवरी 2026) को लगी भीषण आग में 200 से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गईं. आग सुबह में लगी जिसपर दोपहर बाद तक काबू पाया जा सका.

घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में लगी. सुबह करीब 6.45 बजे देखी गई. आग की लपटों ने तेजी से पार्किंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया, जहां आमतौर पर रोजाना 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं.

वहानों में फ्यूल होने की वजह से आग तेजी से फैली और तेज हो गई, जिससे कुछ ही मिनटों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ. सुचना मिलते पहुंची फेयर गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगभग आधे घंटे तक काम किया. हालांकि आग की लपटों को बुझा दिया गया था, लेकिन कुछ समय तक इलाके में घना धुआं छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को परेशानी हुई.

चश्मदीदों ने बताया कि कई गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि कई अन्य को आंशिक नुकसान हुआ. पार्क की गई गाड़ियों के मालिक कई रोजाना सफर करने वाले लोग हैं, घटना के बारे में सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने देखा कि उनकी दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं. नष्ट हुई गाड़ियों की सही संख्या का पता अभी अधिकारी लगा रहे हैं.

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट, फ्यूल लीक या किसी अन्य कारण से लगी थी.

जांच में रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका हो सकती है. खास बात यह है कि रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना से ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...