Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Samastipur Division : 78 रनिंग कर्मचारियों के तबादले पर भड़का आक्रोश, Muzaffarpur क्रू लॉबी पर अनिश्चितकालीन धरना
रेल यूनियन

Samastipur Division : 78 रनिंग कर्मचारियों के तबादले पर भड़का आक्रोश, Muzaffarpur क्रू लॉबी पर अनिश्चितकालीन धरना

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 3, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे की सात यूनियनें विरोध प्रदर्शन में शामिल, तबादला आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़ी 
  • समस्तीपुर रेलमंडल में मर्जर के बाद मुजफ्फरपुर के रनिंग कर्मियों को नहीं दिया गया विकल्प 
  • रेल मंत्री व सीआबी से लेकर जीएम के खिलाफ नारेबाजी जीएम की भूमिका पर उठे सवाल 

Muzaffarpur. समस्तीपुर रेलमंडल में मर्जर के बाद अचानक मुजफ्फरपुर के 78 लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों का तबादला करने को लेकर विवाद गहरा गया है. इन रनिंग कर्मचारियों का तबादला बरौनी और मानसी किया गया है. रेल प्रशासन के इस निर्णय के बाद शुक्रवार से ही मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर रनिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं. अनिश्चितकालीन धरना हर दिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलाने की घोषणा की गयी है. ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने इसका आह्वान किया था. इसमें दूसरे यूनियनें भी शामिल हो गयीं.

आंदोलन में रेलवे की सात यूनियनें शामिल हैं और तबादला आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़ी हुई हैं. यहां बताते चले कि एक सितंबर को मुजफ्फरपुर जंक्शन का समस्तीपुर रेलमंडल में मर्जर हुआ था. इसके बाद मंडल प्रशासन ने लोको रनिंग स्टाफ को छोड़कर अन्य विभागों के कर्मचारियों से तबादले को लेकर विकल्प जरूर मांगें गये लेकिन समस्तीपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी में कार्यरत रनिंग कर्मचारियों को यह मौका नहीं दिया बल्कि कर्मचारियों का अचानक तबादला करना शुरू कर दिया.

कर्मियों का कहना है कि प्रशासन के इस निर्णय से उनका परिवार, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी है. यह एकतरफा निर्णय है. इसके बाद सात यूनियनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाकर विरोध शुरू कर दिया गया है. रनिंग कर्मचारियों का दावा है कि तबादले का आदेश वापस लिये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. धरना स्थल पर रेलवे के उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया.

समानता के अधिकार का उल्लंघन, भेदभावपूर्ण रवैया 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार ने कहा कि समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों से ट्रांसफर को लेकर ऑप्शन लिया गया, लेकिन रनिंग स्टाफ को इससे वंचित रखा गया. उन्होंने कहा, यह समानता के अधिकार का उल्लंघन है और रेलवे प्रशासन का भेदभावपूर्ण रवैया दर्शाता है. एक ही कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ अलग-अलग व्यवहार किसी भी तरह उचित नहीं है.

दोहरा मापदंड अपना रहा रेलवे प्रशासन

संघ के संगठन मंत्री कपिल देव राय ने कहा कि रेलवे प्रशासन की ओर से दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकतर रेल कर्मचारियों को जेसीओ के तहत राहत दी गई, जबकि रनिंग स्टाफ और लोको पायलटों को इससे बाहर रखा गया. इसी वजह से कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. इससे करीब 450 से अधिक रनिंग स्टाफ प्रभावित हुए हैं.

तीन सूत्री मांगों पर अड़ा रनिंग स्टाफ संघ

प्रदर्शन में तीन प्रमुख मांगें उठाईं गयी है. पहली मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पूर्व व्यवस्था बहाल हो. दूसरी मुजफ्फरपुर में सोनपुर और समस्तीपुर, दोनों मंडलों की क्रू लॉबी को पहले की तरह संचालित किया जाये. तीसरी मंडल परिसीमन के बाद उत्पन्न समस्याओं के समाधान से जुड़ी है. इसमें JPO जारी कर विकल्प देने की मांग शामिल है.

प्रशासनिक तबादलों पर रोक की चेतावनी

संघ के प्रांत सेक्रेटरी बृजम चौधरी ने स्पष्ट किया कि जब तक JPO जारी नहीं किया जाता, तब तक किसी भी रनिंग स्टाफ का प्रशासनिक तबादला नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और रनिंग स्टाफ के सदस्य शामिल हुए. आंदोलन के चलते मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है.

Spread the love
indefinite protest INDIAN RAIL Muzaffarpur crew lobby. railway board RAILWAY NEWS Samastipur Division transfer of 78 running staff इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleChakradharpur Division : बंडामुंडा में फिर मालगाड़ी बेपटरी, मुंबई-हावड़ा सेक्शन की अप लाइन जाम
Next Article कोटा डिवीजन : रेलवे यूनियनों ने नहीं छोड़ा कार्यालय, प्रशासन ने भेजा 2.62 करोड़ बकाया का रिकवरी नोटिस
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group