Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

KOTA : रेलवे आरक्षित टिकट की दलाली में गिरफ्तार दो बुकिंग क्लर्क सस्पेंड

Railway Reservation Ticket Brokering. कोटा रेलवे स्टेशन के दो आरक्षण क्लर्कों को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. इन पर टिकटों के आरक्षण में दलाली खाने का आरोप है. दोनों बुकिंग क्लर्क जावेद खान और गुलाम मुस्तफा को सोमवार को सीनियर डीसीएम ने सस्पेंड कर दिया.

आरपीएफ ने पकड़ने के बाद दोनों को रेलवे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है. जावेद को रेलवे विजिलेंस टीम ने भी दो बार गड़बड़ी करते हुए पकड़ा था. पहली बार केशवराय पाटन में टिकटों की दलाली करते तथा दूसरी बार कोटा बुकिंग कार्यालय में 20 लाख रुपए गबन के आरोप में उस पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है.

दो पर गंभीर आरोप लगने के बाद भी रेल प्रशासन ने जावेद को टिकट बुकिंग काउंटर पर ड्यूटी दे रहा था. रेलवे अधिकारियों ने जावेद को सोगरिया स्टेशन पर टिकट बेचने का काम दिया गया था. बताया जाता है कि भरतपुर में ऐसी ही कार्रवाई आरपीएफ द्वारा टिकट दलाली के आरोप में बुकिंग क्लर्कोंं पर की थी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...