Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    BILASPUR. त्योहारी और शादी-ब्याह के इस व्यस्त सीजन में जहां आम यात्री एक कंफर्म रेलवे टिकट के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी और एक सरकारी शिक्षक मिलकर टिकटों की कालाबाजारी का संगठित नेटवर्क चला रहे थे. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. RPF पोस्ट चांपा और अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर एक बुकिंग क्लर्क, एक कुली और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 16 हजार 128 रुपये मूल्य के 25 अवैध आरक्षित टिकट जब्त किए गए हैं.

    आरक्षण काउंटर की आड़ में चल रहा था खेल

    पहली बड़ी कार्रवाई में टीम ने बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में तैनात बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी और बिलासपुर स्टेशन के कुली नंबर 206 धनीराम यादव को धर दबोचा. इनके पास से 1 लाख 3 हजार 600 रुपये कीमत के 15 आरक्षित टिकट बरामद हुए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी आरक्षण प्रणाली की तकनीकी बारीकियों और अपने पद का दुरुपयोग कर रहा था. तत्काल बुकिंग खुलते ही या प्रमुख ट्रेनों में सीटें उपलब्ध होते ही वह आम यात्रियों से पहले फर्जी या संभावित नामों से टिकट बुक कर लेता था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक एसी आरक्षित टिकट और मोबाइल की व्हाट्सएप चैट में 14 अन्य टिकटों की प्रतियां मिलीं. बिलासपुर स्टेशन का कुली धनीराम यादव इस नेटवर्क में डिलीवरी एजेंट की भूमिका निभा रहा था, जो मूल किराये से 300 से 500 रुपये अधिक वसूल कर जरूरतमंद यात्रियों को टिकट सौंपता था.

    आधार अपडेट के बहाने शिक्षक ने बनाई फर्जी आईडी

    दूसरी कार्रवाई चांपा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में की गई, जहां एक शिक्षक ही टिकट दलाल बन बैठा था. सिलादेही भांठापारा निवासी देवीलाल पटेल ने RPF में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सेमरिया के शिक्षक कृष्ण कुमार कश्यप ने आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने उनका मोबाइल फोन लिया और बिना जानकारी दिए उनके नाम से IRCTC की व्यक्तिगत यूजर आईडी बना ली. आरोपी शिक्षक इसी फर्जी आईडी का उपयोग कर अवैध रूप से ई-टिकट बनाता था और ऊंचे दामों पर बेचता था. RPF ने शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 हजार 528 रुपये के 10 ई-टिकट बरामद किए हैं.

    व्हाट्सएप के जरिए होता था लेन-देन

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी टिकटों की कालाबाजारी के लिए तकनीकी खामियों का फायदा उठाते हुए पहले से बुक टिकटों को रद्द कर दूसरे नाम से तत्काल बुकिंग कराते थे या मिलते-जुलते नाम व उम्र के आधार पर टिकट खपाते थे. टिकटों की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजकर अतिरिक्त रकम वसूली जाती थी. RPF ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

    Bilaspur News Champa News Illegal Tatkal Tickets Indian Railways Railway Clerk Arrested Railway Ticket Black Marketing RPF Action SECR
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026
    Latest Posts

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group