Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Gwalior : वैष्णो देवी से मालबा एक्सप्रेस में झांसी लौट रहा था परिवार, लापता हो गया दो माह का बच्चा

  • मालवा एक्सप्रेस से बच्चे का अपहरण करने की रिपोर्ट ग्वालियर जीआरपी में दर्ज करायी गयी थी 

Gwalior. छतरपुर निवासी उमेश कुमार पत्नी और दो माह के बच्चे के साथ मालवा एक्सप्रेस से झांसी लौट रहे थे. यह परिवार वैष्णो देवी की यात्रा कर लौट रहा था. अचानक दो माह का ट्रेन से गायब हो गया. परिवार मालवा एक्सप्रेस स्लीपर कोच एस/2 में यात्रा कर रहा था.

डबरा रेलवे स्टेशन पर पिता की नींद खुली तो बच्चा था. इसकी सूचना ग्वालियर रेल पुलिस को दी गयी. पिता ने दो माह के बच्चा का चलती ट्रेन में अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी. घटना 6 अप्रैल की रात 11 से 2.30 बजे के बीच की है.

ग्वालियर रेल पुलिस ने अपहरण की जांच शुरू कर मार्ग में आने वाले स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज तलाशना शुरू किया. पुलिस को जांच में सूचना मिली कि एक बच्चा इंदौर जीआरपी के पास है.

बताया गया इंदौर में एक दंपती को दो माह के बच्चे को लावारिस हालत में मिलने की बात कहकर इंदौर जीआरपी को सौंपा दिया था. सूचना मिलते ही  ग्वालियर जीआरपी की टीम बच्चे के पिता को लेकर इंदौर रवाना हो गयी. दिलचस्प है कि इंदौर GRP को यह बच्चा 8 अप्रैल को मिला था. बच्चे को सौंपने वाले दंपती ने बताया था कि यह मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में ऊपर की बर्थ पर लावारिस मिला है.

बच्चे के सकूशल बरामद होने से परिवार ने राहत की सांस ली है. अब यह दो माह बच्चा कहां और कैसे ट्रेन के कोच से गायब हुआ यह जांच का विषय बना हुआ है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...