Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के दानापुर रेल मंडल में RPF  इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल को समस्तीपुर अटैच किए जाने और फिर दानापुर में दोबारा उनकी तैनाती से जुड़े घटनाक्रम ने पूरे महकमे में हलचल मचा दी है. इस पूरे मामले में दानापुर कमांडेंट और आरपीएफ आईजी की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. विभागीय गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि नियमों और प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर किस तरह एक इंस्पेक्टर को बचाने व बनाए रखने की बिसात बिछाई गई.

    रेलवे बोर्ड गंभीर, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    नए डीजी जितेंद्र कुमार की पदस्थापना और विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की चर्चाओं के बीच दानापुर आरपीएफ में हुए घटनाक्रमों को लेकर रेलवे बोर्ड भी गंभीर दिखाई दे रहा है. सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल से जुड़े मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. तमाम आरोपों के बावजूद उन्हें दानापुर में पदस्थापित रखने के लिए अपनाए गए तौर-तरीकों को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके पीछे आरपीएफ आईजी की मंशा क्या है? और क्या रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर डीजी आरपीएफ जितेंद्र कुमार की कार्यशैली को सीधी चुनौती दी जा रही है?

    ‘पुराने संबंधों’ की चर्चा और इत्मीनान पर सवाल

    रेलवे और आरपीएफ के गलियारों में एक चर्चा यह भी जोर पकड़ रही है कि जितेंद्र कुमार बिहार से ही दिल्ली पहुंचे हैं और उनके दिल्ली रवाना होने से पहले ही पटना में यह बात सुर्खियों में थी कि हाजीपुर के वर्तमान आरपीएफ आईजी भावी डीजी के बंगले पर हाजिरी लगा चुके हैं. चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि ईसीआर में कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व रेलवे या किसी अन्य बेहतर स्थान पर तैनाती को लेकर भी समीकरण साध लिए गए हैं. महकमे में ऐसी बातें तैर रही हैं कि कथित तौर पर पूर्व के संबंधों के भरोसे आईजी इतने निश्चिंत नजर आए कि उन्हें दानापुर में पीके बर्णवाल को बनाये रखने को लेकर रेलवे बोर्ड के नियमों व कायदों की परवाह ही नहीं रही.

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    चंद घंटों का फेरबदल और लुकआउट का खेल

    इस घटनाक्रम का एक दिलचस्प पहलू वह भी है जब कागजों पर पीके बरनवाल को दानापुर से समस्तीपुर अटैच दिखाया गया था. उस दौरान तत्काल हरनौत से संजीव कुमार को दानापुर भेजा गया, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें हटाकर पाटलीपुत्र के इंस्पेक्टर को लुकआउट (Look After) का प्रभार सौंप दिया गया. इस त्वरित उलटफेर ने विभागीय फैसलों की पारदर्शिता और स्थिरता पर कई सवाल खड़े किए हैं.

    बल की शुचिता और डीजी के फैसले पर निगाहें

    आरपीएफ महकमे में चर्चा यह तेज है कि अनुशासित बल की स्थापित परंपराओं और नियमों को हाजीपुर मुख्यालय स्तर पर जिस तरह नजरअंदाज किया गया, वैसा उदाहरण अन्य जोन में कम ही देखने को मिलता है. इसे आईजी के बढ़े हुए मनोबल से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसकी चर्चा डीजी जितेंद्र कुमार के पटना से जाने से पहले की मुलाकातों के संदर्भ में हो रही है. अब पूरे महकमे की निगाहें डीजी आरपीएफ जितेंद्र कुमार के अगले कदम पर टिकी हैं.

    यह देखना अहम होगा कि बर्नवाल को लेकर हाजीपुर की कथित मेहरबानी के बीच डीजी RPF बल के मानकों और शुचिता को कायम रखने के लिए कोई सख्त फैसला लेते हैं या यह मामला भी फाइलों और कालकोठरी में दबकर रह जाता है.

    नोट: यह रिपोर्ट विभागीय चर्चाओं, आरोपों और संबंधित घटनाक्रम की रिपोर्ट पर आधारित है. इनमें लगाए गए दावों व आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.

    Danapur Commandant DANAPUR DIVISION ECR RPF Hajipur zone Indian Railways News Jitendra Kumar PK Barnwal railway board RPF IG Samastipur
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleCLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026
    Latest Posts

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group