Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस
    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कॉल रिसीव नहीं करने पर एक ही दिन में झांसी के 23 लोको पायलटों को आरोप-पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. हालांकि दो दिनों में यह संख्या 48 हैं. दूसरी ओर लोको पायलटों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी लेने के बावजूद कॉल मिस होने या छोटी चूक पर तुरंत सख्त आरोप-पत्र जारी कर दिया जाता है, यह न तो व्यवहारिक है न ही तर्कसंगत.

    JHANSI. भारतीय रेलवे के सुरक्षित संचालन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ के बीच इन दिनों गहरा असंतोष और तनाव देखा जा रहा है. झांसी रेल मंडल में दो दिनों के भीतर 48 लोको पायलटों को आरोप-पत्र (चार्जशीट) जारी किए जाने की कार्रवाई ने रनिंग कैडर में हलचल मचा दी है.

    इस कदम को लेकर कर्मचारियों और उनके परिवारों में नाराजगी है तथा स्टाफ के भीतर प्रशासनिक रवैये के खिलाफ विरोध की सुगबुगाहट तेज हो गई है. एक तरफ रेल प्रशासन इसे अनुशासन और ड्यूटी में लापरवाही से जुड़ी कार्रवाई मान रहा है, जबकि दूसरी ओर रनिंग कर्मचारियों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर उनसे दबाव में काम कराया जा रहा है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. इस मामले ने डिवीजन की कार्य प्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है, हालांकि अब तक इस मामले में यूनियनें मौन हैं.

    विश्राम नियमों और रोस्टर को लेकर शिकायतें

    रनिंग स्टाफ की प्रमुख शिकायत कंट्रोल ऑफिस की कार्यप्रणाली और विश्राम अवधि से जुड़े नियमों को लेकर है. कर्मचारियों का आरोप है कि एचओईआर (HOER – Hours of Employment Regulations) के विधिवत अनुमोदन के बिना साप्ताहिक 48 घंटे के विश्राम का रोस्टर लागू किया जा रहा है. रनिंग कैडर का कहना है कि इस व्यवस्था के जरिए उपलब्ध मानव शक्ति का अधिक उपयोग करते हुए तय संख्या से ज्यादा लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है.

    जानकारों का कहना है कि लोको पायलटों के लिए विश्राम अवधि सीधे तौर पर ट्रेन संचालन की सुरक्षा से जुड़ी है. पर्याप्त आराम और निर्धारित रोस्टर न मिलने पर थकान व तनाव का असर सतर्कता और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. कर्मचारियों का यह भी कहना है कि कठिन परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी लेने के बावजूद कॉल मिस होने या छोटी चूक पर तुरंत सख्त आरोप-पत्र जारी कर दिया जाता है, यह न तो व्यवहारिक है न ही तर्कसंगत.

    अवकाश और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर नहीं प्रशासन

    रनिंग स्टाफ की नाराजगी केवल चार्जशीट और ड्यूटी रोस्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि छुट्टियों और सुविधाओं में कटौती से भी जुड़ी है. कर्मचारियों का कहना है कि एक दिन के अवकाश के लिए भी उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है. परिवार में बीमारी, बच्चों का जन्मदिन, स्कूल की बैठक या किसी परिजन के निधन जैसे अवसरों पर भी छुट्टी मिलने की कोई निश्चितता नहीं रहती, जिससे पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाना कठिन हो जाता है.

    कॉल नहीं लिया, ड्यूटी पर नही आये पायलट

    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान कॉल रिसीव न करने और ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के मामलों से जुड़ी है. बताया गया कि 19 नवंबर 2026 को ऑन ड्यूटी शेडमैन के मोबाइल पर किए गए कॉल का कथित तौर पर जवाब नहीं मिला और संबंधित लोको पायलट ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इसी मामले में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) धर्मेश कुमार ने 23 लोको पायलटों को आरोप-पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

    इनमें अमित कुमार खरे, पंकज कुमार द्विवेदी, सुनील सेंगर, जितेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार सेन, भूपेंद्र कुशवाहा, रवि नायक, मुकेश कुमार यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय सिंह अहिरवार, प्रमोद कुमार मिश्रा, संजय सिंह, दीपक शर्मा, तारा चंद, दीपक साहू, जसवंत कुमार, काशीराम मिश्रा, आशीष निरंजन, सीमा देवी, शरद यादव, तेजेंद्र सिंह और नरेंद्र कुमार सहित अन्य नाम शामिल हैं. इसके अतिरिक्त अन्य मामलों व दूसरे दिन की कार्रवाई मिलाकर 25 और लोको पायलटों को आरोप-पत्र दिए गए, जिससे कुल संख्या 48 हो गई.

    प्रशासन मान रहा है लापरवाही, यूनियनें है मौन

    झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार आरोप-पत्र जारी किया जाता है और संबंधित मामलों में जवाब तलब किया गया है. हालांकि, इस विवाद ने यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि तनाव, अधूरे विश्राम और असंतोष के बीच सुरक्षित व सुचारु रेल संचालन के लिए प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद और नियमों का संतुलन कितना जरूरी है. इस संवेदनाशीन मामले में अब तक यूनियनें मौन है जो रेलकर्मियों को दर्द दे रहा है.

    48 loco pilots 48 लोको पायलट chargesheet HOER rules HOER नियम Indian Railways JHANSI DIVISION Loco pilots Rail Safety RAILWAY NEWS rest roster Running Staff आरोप पत्र चार्जशीट झांसी रेल मंडल भारतीय रेलवे रनिंग स्टाफ रेल सुरक्षा लोको पायलट विश्राम रोस्टर
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group