Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग
मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Bhopal/Betul. मध्य रेल (Central Railway) के नागपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों पर आवारा कुत्तों की समस्या के संदर्भ में प्रस्तुत की गई अनुपालन (कम्प्लायंस) रिपोर्ट विवादों के घेरे में आ गई है. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में सौंपी गई इस रिपोर्ट को भोपाल एवं बैतूल निवासी दो वरिष्ठ नागरिकों तथा व्हिसलब्लोअर्स ने भ्रामक व तथ्यहीन करार दिया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CRB) और राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की औपचारिक मांग की गई है.

क्या है मामला

उच्चतम न्यायालय ने “City Hounded by Strays, Kids Pay Price” शीर्षक वाली स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई के दौरान 7 नवंबर 2025 और 19 मई 2026 को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे. अदालत ने सभी रेलवे स्टेशनों पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया था, ताकि परिसरों में स्वच्छता बनी रहे और आवारा मवेशियों व कुत्तों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लग सके.

न्यायालय ने यह भी हिदायत दी थी कि आदेश की अवहेलना या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित प्राधिकारियों के विरुद्ध अवमानना (Contempt of Court) की कार्यवाही की जाएगी. इसी क्रम में नागपुर मंडल ने 31 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दाखिल कर दावा किया था कि मंडल के सभी 94 स्टेशनों पर स्टेशन मैनेजर अथवा डिप्टी स्टेशन मैनेजर को नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है.

RTI खुलासे से दावों पर उठे सवाल

व्हिसलब्लोअर्स वी. के. पालीवाल और ए. के. कटारे द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है. नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM), जो स्वयं स्टेशन मास्टरों के नियंत्रक अधिकारी हैं, ने 10 अगस्त 2026 के अपने RTI उत्तर में स्पष्ट किया कि उनके विभाग में रेलवे बोर्ड के आदेश या नोडल अधिकारियों के नामांकन से संबंधित कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. शिकायतकर्ताओं का तर्क है कि जब नियंत्रक विभाग के पास ही कोई आधिकारिक अभिलेख मौजूद नहीं है, तो अनुपालन रिपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य स्वतः निराधार सिद्ध होते हैं.

जमीनी वास्तविकता और प्रशासनिक विसंगतियां

पत्र में उल्लेख किया गया है कि नागपुर मंडल के स्टेशन मास्टरों के आंतरिक संचार समूहों में अधिकारियों ने स्वयं इस प्रकार की किसी नियुक्ति अथवा आदेश की जानकारी होने से इनकार किया है. इसके अतिरिक्त, वर्तमान में लागू तीन-शिफ्ट ड्यूटी रोस्टर के कारण किसी एक स्टेशन पर स्थाई व पहचान योग्य नोडल अधिकारी की उपस्थिति व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है.

तुलनात्मक अध्ययन के तौर पर मुंबई मंडल (मध्य रेल) का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है, जिसने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में 128 नोडल अधिकारियों के नाम, पदनाम और संपर्क नंबर सहित पारदर्शी व सत्यापन योग्य सूची जारी की है.

कानूनी कार्यवाही और मानवाधिकार आयोग में शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रतियां महाप्रबंधक (मध्य रेल), बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर खंडपीठ) और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) के रजिस्ट्रार जनरल को प्रेषित की गई हैं. शिकायतकर्ताओं ने जांचोपरांत दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक अवमानना की प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई है.

साथ ही, प्लेटफॉर्मों पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत यात्रियों, कर्मचारियों एवं बच्चों के जीवन व सुरक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन मानते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई है.

शिकायतकर्ताओं ने यह आशंका भी व्यक्त की है कि बैक-डेट में स्वीकृति पत्र बनवाने का प्रयास किया जा सकता है, अतः मूल अभिलेखों के संरक्षण एवं कर्मचारियों पर अनुचित दबाव रोकने हेतु विशेष निर्देश देने का आग्रह किया गया है.

वीके पालीवाल, बैतूल  

Spread the love
A K Katare CENTRAL RAILWAY Human Rights Commission Nagpur division Rail News railway board RTI Disclosure Stray Dog Compliance Report V K Paliwal
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!

September 12, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे की ‘पेंशन अदालत’ 15 दिसंबर 2026 को होगी आयोजित, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

August 31, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group