Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Pokaran Railway Station : ट्रेन की छत पर चढ़ा गार्ड 25000 वोल्ट की चपेट में आकर जिंदा जला

  • एलएनटी कंपनी करा रही थी काम,सिक्युरिटी गार्ड का काम देखता था जगदीश 

Pokaran Railway Station. जैसलमेर के पोकरण रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे की छत पर सोने के इरादे से चढ़ा एक सिक्योरिटी गार्ड ओवरहेड तार की चपेट में आकर जिंदा जल गया. 25000 वोल्ट की चपेट में आते ही उसके शरीर में आग लग गयी और वह जलकर मर गया. यह घटना मंगलवार 9 अप्रैल 2024 की रात 10 बजे की है. घटना के बाद बिजली बंद कर पोकरण पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया.

बताया जा रहा है कि पोकरण रेलवे स्टेशन के पास एलएनटी कंपनी ट्रैक विद्युतीकरण का काम करा रही है. वहां जगदीश (60) सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था. वह सामराउ (जोधपुर) का रहने वाला था. मंगलवार की रात स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी के ऊपर वह सोने के लिए चढ़ा था. इस दौरान 25 हजार वाेल्ट लाइन की चपेट में आ गया.

बुरी तरह झुलसने के बाद सिक्योरिटी गार्ड जगदीश की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पाेस्टमार्टम के लिए पोकरण हॉस्पिटल ले गयी. उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गयी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...