Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

ट्रेन के शौचालय में स्पाई कैमरा लगाकर महिलाओं का बनाता था वीडियो, हाउसकीपर का कर्मचारी गिरफ्तार

Ahmedabad. ट्रेन के शौचालय में स्‍पाई कैमरा (SPY CAMERA) लगाकर महिला यात्रियों की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने रेलवे हाउसकीपिंग के कर्मचारी जहीउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. बताया जाता हैकि आरोपी ने टॉयलेट में पावर बैंक की तरह दिखने वाला एक स्‍पाई कैमरा लगा रखा था जिसके जुड़ा तार डस्‍टबिन के अंदर छुपाये गये थे.

इस घटना ने रेलवे की (Railway) सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. अहमदाबाद रेलवे पुलिस ने एक हाउसकीपर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन के टॉयलेट में स्‍पाई कैमरा लगाया करता था और महिलाओं की वीडियो बनाता था. news18.com की रिपोर्ट के अनुसार मामला 16 मार्च को मुंबई से भगत की कोठी जाने वाली ट्रेनमें सामने आया. जब ट्रेन के टॉयलेट से एक जासूसी कैमरा जब्‍त किया गया है.

कैमरे की जांच के बाद एक आरोप जहीउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि वायुसेना का एक जवान टॉयलेट में गया तो उसे वहां पर कैमरे लगे होने का संदेह हुआ. उसने पावर बैंक को खोज निकाला तो उसमें कैमरा था. रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी जहीउद्दीन मुंबई में रहता है और ट्रेनों में हाउसकीपर का काम करता है. अब बड़ा सवाल यह उठाया जा रहा है कि उसने अन्य कई ट्रेनों में ऐसे कैमरे लगाए थे ? पुलिस के मुताबिक वह अलग-अलग ट्रेनों में काम करता था. पुलिस पता लगा रही है कि वह कैमरे के वीडियो को डाटा कहा स्टोर करता था. ट्रेन के टॉयलेट में स्‍पाई कैमरे मिलने और निजी कर्मचारियों की  संलिप्तता से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...