Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : ट्रॉली बैग से रनिंग कर्मियों को मिली एक माह की राहत, भूख हड़ताल टली
न्यूज हंट

SER : ट्रॉली बैग से रनिंग कर्मियों को मिली एक माह की राहत, भूख हड़ताल टली

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 26, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आद्रा में प्रदर्शन कर नेताओं ने जतायी एकजुटता, सुपरवाइजरों से भी मांगा मौन समर्थन
  • जोनल स्तर पर एनएफआईआर ने भी जीएम को लिखा पत्र, कहा-हड़बड़ी नहीं दिखाये

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने एक जून से लागू होने वाली ट्रॉली बैग योजना को एक माह तक टालने का निर्णय लिया है. रेलवे बोर्ड ने एक जून से लाइन बॉक्स सिस्टम को खत्म कर रनिंग कर्मचारियों को ट्रॉली बैग थमाने की तैयारी की है. इस बीच रेलवे फेडरेशनों और जोनल स्तर पर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का दबाव रेल प्रशासन पर भी बनता दिख रहा. इसका असर है कि दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने फिलहाल एक माह के लिए राहत का आश्वासन रेलवे फेडरेशन व यूनियन नेताओं को दिया है. इसमें एनएफआईआर नेता शिवारंजन मिश्रा की सक्रियता अहम रही है.

रेल महाप्रबंधक सुश्री अर्चना जोशी की ओर से फेडरेशन नेताओं को मिले आश्वासन के बाद संयुक्त मोर्चा ने 30 मई को प्रस्तावित रनिंग कर्मचारी भूख हड़ताल को स्थगित करने की बात की है. इसकी जानकारी यूनियन नेता एसपी सिंह ने दी. हालांकि रेलवे मेंस कांग्रेस, मेंस यूनियन, लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन और मोर्चा के अन्य घटकों ने 26 मई गुरुवार को आद्रा डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एकजुटता जताने का प्रयास किया. यह प्रदर्शन रनिंग कर्मचारियों को जबरन ट्रॉली बेग थमाने के प्रयास के विरोध में किया गया.

प्रदर्शन के मंच से रेलवे नेताओं ने साफ किया कि अगर रेल प्रशासन पर वह दबाव बनाने में नाकाम रहे तो इसके बुरे परिणाम सामने आयेंगे इसलिए जरूरी है कि जबरदस्त विरोध दर्ज कराया जाये ताकि मंडल प्रशासन को रेलवे बोर्ड के आदेश को ठंडे बस्ते में डालने का एक रास्ता मिल सके. नेताओं का कहना था कि रेलवे बोर्ड और जोनल ऑफिस से मिले रहे दबाव के कारण डिविजन भी लाचार होगा, इसलिए दलगत भावना से ऊपर उठ कर एक स्वर से विरोध किया जायेगा. लगे हाथ नेताओं ने सुपरवाइजरों से भी सैद्धांतिक रूप से मौन समर्थन करने का अनुरोध किया और चेताया कि टूल बॉक्स के कारण अगर गाड़ी विलंब होगी तो विभाग सबसे पहले उनकी ही गर्दन पकड़ेगा. मेल व एक्सप्रेस गाड़ी के विलंब होने पर रेलवे बोर्ड और जोनल अधिकारी मंडल के अधिकारी, सुपरवाइजर और रनिंग कर्मचारियों को दोषी ठहराएगें.

एनएफआईआर नेता जीएम को लिखा मार्मिक पत्र, बतायी जमीनी हकीकत व समस्याएं

शिवा रंजन मिश्रा, असिस्टेंट जेनरल सेक्रेट्री, एनएफआईआर

दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक का भेजे अपने पत्र में एनएफआईआर के असिस्टेंट जेनरल सेक्रेट्री शिवा रंजन मिश्रा ने चेताया है कि रेल प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर हड़बड़ी नहीं दिखाये. उन्होंने बताया है कि बोर्ड स्तर पर फेडरेशन ने इस बात को रखा है और इस पर बात चल रही है. उन्होंने ट्रॉली बैग देने के दुरगामी परिणामों की ओर भी जीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है. शिवा रंजन मिश्रा ने जीएम को रनिंग कर्मचारियों की जमीनी हकीकत व समस्याओं से भी अवगत कराया और बताया है कि पर्सनल दो बेग और ट्रॉली बैग लेकर लॉबी से स्टार्टर सिग्नल तक जाना और ड्यूटी ऑफ करने रनिंग रूम तक उसे लेकर आना तब कितना जटिल होगा जब रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कुछ नहीं दिया.

भारी सामानों के साथ गुड्स ट्रेन के स्टॉफ को सिग्नल प्वाइंट तक गिट्टी में चलना और पटरी पार करना बहुत मुश्किल होगा. कल्पना की जा सकती है कि बारिश या कड़क धूप का मौसम में उम्रदराज अधिकांश लोको पायलट व रनिंग स्टॉफ कैसे सह पायेंगे.

शिवा रंजन मिश्रा, असिस्टेंट जेनरल सेक्रेट्री, एनएफआईआर

उन्होंने बताया है कि हवाई अड्डे की तरह चलने की व्यवस्था नहीं दी गई है. भारी सामानों के साथ गुड्स ट्रेन के स्टॉफ को सिग्नल प्वाइंट तक गिट्टी में चलना और पटरी पार करना बहुत मुश्किल होगा. कल्पना की जा सकती है कि बारिश या कड़क धूप का मौसम में उम्रदराज अधिकांश लोको पायलट व रनिंग स्टॉफ कैसे सह पायेंगे. प्रकृति के विरुद्ध लंबे समय से काम (ड्यूटी) करने के कारण सभी के साथ कुछ न कुछ शारीरिक तकलीफें रहती है. वैसी स्थिति में उनका यह सामान ढुलवाना अमानवीय कृत्य होगा.

रेलवे के भ्रष्टाचार को रोक लें तो यह सब करने की जरूरत नहीं पकड़ेगी : मुकेश सिंह

रेलवे मेंस यूनियन नेता मुकेश सिंह ने रेलहंट से बातचीत में बताया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अगर प्रशासन अंकुश लगा ले तो उसे यह सब करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी. कहा कि भ्रष्टाचारियों से मिले रुपये रुपयों से 10 साल तक टूल बॉक्स संचालन का खर्च निकाला जा सकता है. अथवा लोको में टूल बॉक्स लगया जा सकता है. यह बेहतर विकल्प होगा. लेकिन रेलवे एक ओर तो ग्रेड पे अधिक होने व हाई पोस्ट का हवाला देकर रात्रि भत्ता बंद कर रहा है तो दूसरी ओर इस उम्र में रनिंग कर्मियों को कुली बनने पर तुला हुआ है. यह अफसोसजनक एवं विरोधाभासी बात है. रेलवे बोर्ड को इस आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए.

#hunger strike #AISMA #StationMaster #Strike #IndianRailway

Spread the love
#hunger strike #AISMA #StationMaster #Strike #IndianRailway #Strike hunger strike INDIANRAILWAY Running staff railway
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : ट्रॉली बैग पर रोक के लिए 30 को देशव्यापी भूख हड़ताल, 12 हजार कर्मचारियों ने जीएम को भेजा पत्र
Next Article दानापुर सीनियर डीएसटीई के साथ IRSTMU नेताओं ने कर्मचारी समस्याओं पर किया मंथन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Latest Posts

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group