Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित
रेल यूनियन

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 27, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

AGRA. सरस्वती विद्या मंदिर, काछीपुरा में आगरा मंडल का वार्षिक अधिवेशन मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर आगरा मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हरि बल्लभ दीक्षित को पुनः मंडल अध्यक्ष और उमाशंकर भारद्वाज को मंडल मंत्री चुना गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सुनील जी, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के संगठन मंत्री राधाबल्लभ त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा उपस्थित रहे. नवागत महामंत्री कुंदन कुमार सिंह के प्रथम आगरा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुनील जी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ (BMS) सर्वधर्म, समभाव और समरसता के सिद्धांत पर कार्य करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उत्तर प्रदेश बीएमएस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, वहीं परामर्शदाता राकेश अवस्थी ने श्रमिक गीत प्रस्तुत कर उत्साह का संचार किया.

कर्मचारियों के हित में प्रमुख मांगें:

  • आठवां वेतन आयोग व परिवार गणना: मुख्य वक्ता राधाबल्लभ त्रिपाठी ने बताया कि बीएमएस ने सरकार को आठवां वेतन आयोग लागू करने तथा माता-पिता को शामिल करते हुए चार यूनिट परिवार की गणना का सुझाव दिया है, जिससे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के साथ-साथ परिजनों को चिकित्सीय एवं पास सुविधाएं मिल सकेंगी.
  • PLB बोनस व GIS बीमा में संशोधन: UMRKS महामंत्री कुंदन कुमार सिंह ने मांग उठाई कि पीएलबी बोनस को छठवें वेतन आयोग की जगह वर्तमान न्यूनतम बेसिक के आधार पर दिया जाए और सीलिंग लिमिट ₹21,000 की जाए. उन्होंने जीआईएस (GIS) बीमा राशि को ₹30,000 से बढ़ाकर कम से कम ₹15 लाख करने की मांग की.
  • स्थानीय व परिचालन संबंधी मुद्दे: जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा ने पदों का सरेंडर रोकने, रिक्त पदों को भरने, ट्रैक मेंटेनरों की पेट्रोलिंग बीट 12 किमी करने, रनिंग स्टाफ के लाइन बॉक्स/हैंडब्रेक मुद्दों के समाधान तथा एसएंडटी व परिचालन कर्मचारियों की 8 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने की बात रखी.

नयी कार्यकारणी गठित, मंडल अध्यक्ष हरि बल्लभ, मंडल मंत्री बने उमाशंकर 

चुनाव प्रभारी निर्भय सिंह (केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की. नयी कार्यकारणी में मंडल अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित, मंडल मंत्री उमाशंकर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष उदय सिंह मीणा, संगठन मंत्री राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जनक सिंह, राजकुमार गौतम, कोमल सिंह, संयुक्त मंडल मंत्री मृदुलता, पवन शर्मा, अरविंद चौहान एवं कार्यसमिति सदस्य में मुकेश कुदेशिया, हेमलता कला, पवन शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, संजय बिहारिया, नितिन गोयल, शैलेन्द्र परिहार चुने गए.

Spread the love
BRMS GIS बीमा राशि PLB बोनस umrks आगरा मंडल अधिवेशन आठवां वेतन आयोग उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ उमाशंकर भारद्वाज भारतीय रेलवे मजदूर संघ रेलवे यूनियन न्यूज़ हरि बल्लभ दीक्षित
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleभारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Next Article दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group