Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक
रेल यूनियन

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 27, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

UMRKS के भीतर छिड़ा विवाद खुलकर सामने आ गया है. एक गुट खुद को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बताते हुए रेल कर्मचारियों के हित में मांगें उठाने और नई कार्यकारिणी बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरा गुट कानूनी व संवैधानिक दस्तावेजों (फॉर्म जे) का हवाला देकर उन्हें अवैध करार दे रहा है.

AGRA. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के आगरा मंडल में सांगठनिक गतिविधियों और अधिकारिता को लेकर विवाद गहरा गया है. एक ओर जहां रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, काछीपुरा में आगरा मंडल का वार्षिक अधिवेशन आयोजित कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, अधिवेशन में रेलकर्मियों के लिए सरकार से मांगों की सूची भी जारी की गयी है. वहीं दूसरी ओर संगठन के आधिकारिक पक्ष (रूपम पाण्डेय) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस अधिवेशन और आयोजकों को पूरी तरह से असंवैधानिक एवं अवैध करार दिया है.

अधिवेशन में उठी 8वें वेतन आयोग और PLB बोनस की मांग

हरि बल्लभ दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग कार्यवाह सुनील जी, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के संगठन मंत्री राधाबल्लभ त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया.

प्रमुख मांगें और बिंदु :

  • 8वां वेतन आयोग व परिवार गणना : बीएमएस ने सरकार से 8वां वेतन आयोग लागू करने तथा माता-पिता को शामिल करते हुए 4 यूनिट परिवार मानकर वेतन वृद्धि, मेडिकल एवं पास सुविधा देने की मांग रखी.
  • PLB बोनस व GIS बीमा : UMRKS महामंत्री कुंदन कुमार सिंह ने बोनस की गणना वर्तमान न्यूनतम बेसिक पर करने, सीलिंग लिमिट ₹21,000 करने और जीआईएस (GIS) बीमा राशि ₹30,000 से बढ़ाकर ₹15 लाख करने की मांग की.
  • स्थानीय मुद्दे : पदों का सरेंडर रोकने, रिक्त पदों को भरने, ट्रैक मेंटेनरों की बीट 12 किमी करने और रनिंग स्टाफ व परिचालन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात उठाई गई.

नयी कार्यकारणी गठित, मंडल अध्यक्ष हरि बल्लभ, मंडल मंत्री बने उमाशंकर 

चुनाव प्रभारी निर्भय सिंह (केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की. नयी कार्यकारणी में मंडल अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित, मंडल मंत्री उमाशंकर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष उदय सिंह मीणा, संगठन मंत्री राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जनक सिंह, राजकुमार गौतम, कोमल सिंह, संयुक्त मंडल मंत्री मृदुलता, पवन शर्मा, अरविंद चौहान एवं कार्यसमिति सदस्य में मुकेश कुदेशिया, हेमलता कला, पवन शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, संजय बिहारिया, नितिन गोयल, शैलेन्द्र परिहार चुने गए.

अधिवेशन अवैध, आयोजक संगठन से निष्कासित : रूपम पांडेय

दूसरी तरफ, स्वयं को UMRKS के आधिकारिक प्रतिनिधि बताने वाले रूपम पाण्डेय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस अधिवेशन और आयोजकों पर आरोप लगाते हुए इसे पूरी तरह से अमान्य घोषित किया गया है. जारी बयान के अनुसार अधिवेशन आयोजित करने वाले लोगों को 12 जुलाई 2026 को ही UMRKS से निष्कासित किया जा चुका है.

उनके पास कोई बैठक या अधिवेशन बुलाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन एवं श्रम आयुक्त प्रयागराज द्वारा जारी अधिकृत रिकॉर्ड ‘फॉर्म जे’ में इन व्यक्तियों का नाम दर्ज नहीं है. अब ऐसे में निष्कासित लोगों द्वारा संघ के नाम और लेटर पैड का उपयोग करना धोखाधड़ी और गैर-कानूनी है.

Spread the love
8th Pay Commission News Hari Ballabh Dixit UMRKS Indian Railways Union North Central Railway Rupam Pandey UMRKS UMRKS Agra UMRKS Agra Adhiveshan
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित
Next Article भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group