Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. रेलवे बोर्ड ने ट्रैक मेंटेनरों (Track Maintainers) की लंबे समय से चली आ रही मांगों और कैडर ढांचे को लेकर एक नया आदेश जारी किया है. आदेश में ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर (Cadre Merger) और उन्हें टैक्निशियन (ट्रैक) MSTT (Multi-Skilled Track Technician) के रूप में पुनर्गठित करने के संबंध में दिशानिर्देश दिए गए हैं.

यह आदेश ट्रैक मेंटेनरों के भविष्य, उनके प्रमोशन के रास्तों तथा अन्य विभागों में स्थानांतरण की संभावनाओं को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. इस आदेश के कई बिंदूओं को लेकर विश्लेषण भी शुरू हो चुका है.

कैडर पुनर्गठन और नई व्यवस्था (MSTT)

रेलवे बोर्ड के इस नए पत्र के अनुसार, इंजीनियरिंग (ट्रैक) विभाग के कर्मचारियों के लिए मल्टी-स्किलिंग व्यवस्था लागू की जा रही है. इसके तहत विभिन्न पे-लेवल के आधार पर ट्रैक मेंटेनरों को Technician (Track) Grade-I, Grade-II, और Grade-III के पदनाम से पुनर्गठित करने का प्रावधान किया गया है.

  • पे-लेवल 2 (Grade-III): इसमें 25% पद सीधी भर्ती (Direct Recruitment) से भरे जाएंगे, 50% पद सीनियरिटी-सह-सुटेबिलिटी (Seniority-cum-Suitability) के आधार पर ट्रैक मेंटेनरों से भरे जाएंगे तथा 25% पद LDCE (विभागीय परीक्षा) कोटा के तहत भरे जाएंगे.
  • पात्रता की शर्तें: LDCE कोटा या प्रमोशन के लिए कम से कम 2 साल की नियमित सेवा होना अनिवार्य है.

किस कर्मचारी वर्ग को होगा फायदा और किसे नुकसान?

इस आदेश का सबसे अहम पहलू यह है कि प्रमोशन और कैडर मर्जर का लाभ पात्रता (Qualification) के आधार पर तय होगा:

  • आईटीआई (ITI) और टेक्निकल डिग्री धारक: जिन ट्रैक मेंटेनरों के पास ITI, डिप्लोमा या 10वीं में मैथ्स और साइंस जैसे टेक्निकल विषय हैं, उन्हें इस कैडर मर्जर और MSTT पद पर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.
  • गैर-तकनीकी (Non-Technical / Non-ITI) कर्मचारी: आर्ट्स (Arts) या साधारण 10वीं/12वीं पास ट्रैक मेंटेनरों के लिए इस नए नियम के तहत सीमित अवसर बचते दिख रहे हैं, जिसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष भी देखा जा रहा है.

कैडर मर्जर के बाद अन्य विभागों में जाने पर रोक!

इस आदेश के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ट्रैक मेंटेनरों को ट्रैक मेंटेनेंस के कार्यों तक ही सीमित रखना और उसी विभाग में मल्टी-स्किलिंग के जरिए पदोन्नति देना है. इससे कर्मचारियों के अन्य विभागों (जैसे C&W, लोको, या सिग्नलिंग) में जाने के विकल्प बेहद सीमित हो जाएंगे.

कुल मिलाकर, रेलवे बोर्ड का यह लेटर एक तरफ जहां तकनीकी योग्यता रखने वाले ट्रैक मेंटेनरों के लिए प्रमोशन के नए रास्ते खोलता है, वहीं दूसरी तरफ गैर-तकनीकी कर्मचारियों और सालों से एक ही पद पर काम कर रहे वरिष्ठ मेंटेनरों के सामने योग्यता की नई चुनौती खड़ी करता है.

Spread the love
Cadre Merger Indian Railways News MSTT Multi Skilled Track Technician railway board Railway Cadre Restructuring RAILWAY EMPLOYEE NEWS Railway Promotion Rules track maintainer Track Maintainer Promotion
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
Latest Posts

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group