Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 27, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA – एस्मा) द्वारा देश भर में रेल और यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने तथा आम जनमानस में रेल संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई थी.

इसके तहत 27 सितंबर 2026 को राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक ‘कर्तव्य पथ’ पर सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक “Run for Safety” (सुरक्षा के लिए दौड़) कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था. इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में पूरे भारतवर्ष से लगभग 500 स्टेशन मास्टरों के शामिल होने की संभावना थी.

कानून-व्यवस्था का हवाला देकर अनुमति निरस्त

आयोजन से ठीक एक दिन पूर्व, 26 सितंबर 2026 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से सूचित किया गया कि वर्तमान में दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती.

पुलिस प्रशासन से निर्देश मिलते ही एस्मा के केंद्रीय नेतृत्व ने तुरंत आधिकारिक सूचना जारी कर कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम के रद्द होने की घोषणा की और सभी सदस्यों को फोन व अन्य माध्यमों से इसकी जानकारी दी. संगठन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया.

नई दिल्ली स्टेशन पर हुआ सांकेतिक आयोजन

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (‘आईस्मा’) नई दिल्ली, के महामंत्री शरदचंद्र पुरोहित ने जारी बयान में बताया है कि यद्यपि मुख्य कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, लेकिन देश के सुदूर हिस्सों से कई स्टेशन मास्टर साथी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे. ऐसे में संगठन ने अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए बेहद छोटे और अनुशासित रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही एक संकेतात्मक (सांकेतिक) कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद स्टेशन मास्टरों ने एकजुट होकर रेल संरक्षा, यात्री सुरक्षा और ट्रेनों के सटीक समय-पालन (Punctuality) के प्रति अपने समर्पण भाव को दोहराया और इसके लिए निष्ठापूर्वक शपथ ली.

यात्रियों से संवाद और सकारात्मक संदेश

संकेतात्मक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टेशन मास्टरों ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर यात्रियों के मनोभाव और सुझावों को जानने का प्रयास किया. एस्मा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “मिशन रेल संरक्षा” हमेशा से स्टेशन मास्टरों की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी रहेगी.

प्रशासनिक बंदिशों के बावजूद, एस्मा के इस अनुशासित और शांतिपूर्ण कदम की उपस्थित यात्रियों एवं रेलकर्मियों द्वारा सराहना की गई. अंत में, “जय एस्मा, जय भारतीय रेल” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Spread the love
aisma Indian Railways New Delhi Railway Station Rail Safety Run For Safety station master एस्मा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रेल संरक्षा
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित
Next Article SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group