Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, September 26
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 25, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KOLKATA. SE, SEC एवं ECOR रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (अर्बन बैंक) की 97वीं वार्षिक आमसभा (AGM) भारी हंगामे, नारेबाजी और राजनीतिक शह-मात के खेल के बीच शुक्रवार को कोलकाता के सांतरागाछी में आयोजित हुई. इस दौरान विरोधी गुटों द्वारा हो-हल्ला मचाकर कार्यवाही को बाधित करने और चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन विरोधियों के ये मंसूबे पूरी तरह नाकाम साबित हुए.

एसपी सिंह, चेयरमैन, अर्बन बैंक

तमाम गतिरोध के बावजूद न तो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सका और न ही चेयरमैन को पद से डिगाया जा सका. भारी शोर-शराबे के बीच विशिष्ट अतिथि LVSS Patrudu (PCPO/SCOR), सोसाइटी के निदेशकों, प्रतिनिधियों एवं शेयरधारकों की मौजूदगी में चेयरमैन एसपी सिंह ने रेलकर्मियों और शेयरधारकों के हित में वित्तीय लाभ व डिजिटल क्रांति से जुड़ी कई ऐतिहासिक घोषणाएं कर बाजी अपने नाम कर ली.

यूनियनों की रणनीति और अंदरूनी गणित

बैठक के दौरान विरोध की कमान मुख्य रूप से रेलवे मेंस कांग्रेस ने संभाली, जिसके डेलीगेट और डायरेक्टर खुलकर नारेबाजी करते नजर आए. दूसरी ओर, रेलवे मेंस यूनियन ‘पिछले दरवाजे’ से तमाशबीन बनी रही. हालांकि, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए दोनों यूनियनों के बीच पर्दे के पीछे से भारी लॉबिंग की गई थी, लेकिन ऐन मौके पर मेंस यूनियन के नेता दर्शक की भूमिका में सिमट कर रह गए. संख्या बल के हिसाब से भी एक बोर्ड डायरेक्टर के साथ यूनियन नेता पूरी तरह बेबस नजर आए.

AILRSA का मजबूत मोर्चा और पलटवार

जैसे ही मेंस कांग्रेस की ओर से चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास जताने और विरोध करने की कोशिश तेज हुई, AILRSA के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिंह के समर्थन में मजबूती से मोर्चा संभाल लिया. AILRSA की इस जवाबी घेराबंदी के आगे विरोधियों का हर दांव फीका पड़ गया और चेयरमैन एसपी सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बैठक का संचालन जारी रखा.

शेयरधारकों और रेलकर्मियों के लिए कई घोषणाएं

हंगामे के बीच चेयरमैन एसपी सिंह ने शेयरधारकों के वित्तीय लाभ, कल्याण एवं डिजिटल सुविधाओं की घोषणा की, जिसे अंतिम मुहर AGM में लगायी गयी.

  • विशेष ऋण सुविधा (Special Loan): शेयरधारकों को ₹10 लाख तक का विशेष ऋण 10% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा.
  • नवीकरण ऋण सीमा में वृद्धि (Renewal Loan): पात्र शेयरधारकों के लिए नवीकरण ऋण की अधिकतम सीमा ₹6.50 लाख से बढ़ाकर ₹7.50 लाख कर दी गई है.
  • ऑनलाइन नई सदस्यता: 2 अक्टूबर 2026 से नए सदस्यों के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे जुड़ना बेहद आसान हो जाएगा.
  • डिजिटल सेवाएं और ऑनलाइन ऋण: 2 अक्टूबर से ही सोसाइटी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन ऋण आवेदन, CMTD बैलेंस की लाइव जानकारी और स्वैच्छिक CMTD भुगतान की सुविधा मिलेगी.
  • 8वें वेतन आयोग के बाद नई CMTD स्लैब: रेलवे कर्मचारियों के संशोधित वेतन ढांचे को देखते हुए 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नई CMTD स्लैब लागू की जाएगी.
  • जमानत राशि की वापसी (Surety Amount Refund): पूर्व में काटी गई जमानत राशि को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेयरधारकों को वापस करने की मंजूरी दी गई है.
  • मृत्यु लाभ में तीन गुना बढ़ोतरी: सदस्यों के कल्याण के लिए मृत्यु लाभ (Death Benefit) को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया गया है. इसके लिए अंशदान राशि ₹30 से बढ़ाकर ₹90 प्रति शेयरधारक प्रति वर्ष की जाएगी.

सकारात्मक संदेश, विरोधियों की बोलती बंद 

तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए, इन दूरगामी निर्णयों की घोषणा से दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तट रेलवे (SE, SEC & ECO Railway) के कर्मचारियों और शेयरधारकों के बीच बेहद सकारात्मक संदेश गया है. अंततः अर्बन बैंक की आमसभा से चेयरमैन एसपी सिंह ने विरोधियों की आवाज पर आने वाले समय के लिए पूर्ण विराम लगा दिया है.

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

Spread the love
97th AGM AILRSA ECoR Railway Employees Co-operative Credit Society Railway Loan Scheme Railway men's union Railway mens congress RAILWAY NEWS SECR SER SP Singh Special Loan Rail Society urban bank
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleLucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव
Next Article रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
Latest Posts

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group