Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » संरक्षा-सुरक्षा व कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने में अहमदाबाद डिवीजन अव्वल : सीनियर डीएसटी
देश-दुनिया

संरक्षा-सुरक्षा व कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने में अहमदाबाद डिवीजन अव्वल : सीनियर डीएसटी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 1, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन ने वीडिओ कान्फ्रेंसिंग से की मंडल संरक्षा सेमिनार, कई गंभीर मुद्ददों पर चर्चा 
  • रोड साईड स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक किनारे पैदल चलने वालों की परेशानी पर डीआरएम भी गंभीर, जल्द हो सकता है निर्णय 

रेलहंट ब्यूरो, अहमदाबाद

इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन की ओर से मंडल संरक्षा वीडिओ कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया. सम्मेलन का संचालन करते हुए संगठन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने बताया कि कोरोना की महामारी के इस काल में भी हम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहे हैं तथा लगातार ही वीडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा ही नहीं रहे हैं बल्कि उसके ठोस समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं.

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में अहमदाबाद मंडल के सीनियर डीएसटी आशीष तिवारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अहमदाबाद मंडल संरक्षा और सुरक्षा के साथ कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में इतिहास में पहली बार सहायकों/हेल्परों को एलडीसीई के माध्यम से तकनीशियन बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. अपने संबोधन में सीनियर डीएसटी ने यूनियन के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर पहल करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया.कर्मचारियों से सीधे बात करते हुए उन्होंने समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी कभी भी मोबाइल फोन पर बात करते वक्त रनिंग रेलवे ट्रैक से दूर रह कर ही बात करे. छोटी-छोटी सावधानियों को अमल में लाकर हम रेलवे को संरक्षा और सुरक्षा तो प्रदान कर ही सकते है साथ ही खुद को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने अहमदाबाद मंडल के कर्मचारियों की ओर से ही नहीं अपितु पूरे भारतीय रेलवे के एस एडं टी कर्मचारियों की ओर से सीनियर डीएसटी को धन्यवाद देते हुए बताया अभी तक मात्र चार मंडलों में ही सहायकों/हेल्परों को एलडीसीई के माध्यम से तकनीशियन बनने का अवसर प्राप्त हुआ है और अहमदाबाद मंडल भी इस क्रम में अग्रणी रहा है.

भोपाल से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष प्रबोध श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे अहमदाबाद मंडल में सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के ऑफिसों में कर्मचारियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं था परन्तु सीनियर डीएसटी आशीष तिवारी के प्रयासों से लगभग सभी डीपो में आरओ का पानी उपलब्ध हुआ. इसके अलावा लगभग सभी कर्मचारियों को वीनटर जैकेट, सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी सूज, टार्च से सुसज्जित हेल्मेट, रेन कोर्ट 2019 में दिया गया. यह सब ऐतिहासिक है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार हम कर्मचारियो को सुविधाएं मिलती रहें ऐसी कामना करते हैं.

संगठन की ओर से कमलेश चौहान ने सुझाव देते हुए कहा की रोड साईड स्टेशनों पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफ़ी समस्या होती है इसके समाधान के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे पर पैदल चलने के लिए छोटी पगडंडी बनाई जाए तो इससे फ्लेयर के समय एक छोर से दूसरे छोर तक जाना सुगम हो जाएगा और डिटेशन भी बचेगा. इस पर मुख्य अतिथि आशीष तिवारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि यह समस्या ना फिर केवल एस एडं टी स्टाफ के साथ है बल्कि दूसरे विभाग के कर्मचारियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है यहाँ तक की बारिश के दिनों में कुछ स्टेशन जैसे इंद्रानगर तक रेलवे ट्रैक के अलावा कोई रास्ता नहीं होता पहुँचने का, जिसे खुद डीआरएम महोदय ने भी संज्ञान में ले रखा है तथा बहुत ही जल्द इस पर ठोस कदम उठाया जाएगा. सम्मेलन में अहमदाबाद मंडल के सभी डीपो के कर्मचारियों ने शिरकत की इसके अलावा राष्ट्रीय टीम के आगरा से भुवनेश्वर लाल मीना, लखनऊ से राम बदन, दिल्ली से रेवती रमण, चेन्नई से एम गणेश, बीकानेर से जगदीश बेनीवाल मुख्य रूप से शामिल हुए.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Ahmedabad Railway Board tops in giving priority to employee welfare along with safety and security: Senior DST
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसत्ता के  रसगुल्ले और अमर सिंह …!!
Next Article सैल्यूट : 55 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए नया वीआरएस पैकेज लाने की तैयारी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
Latest Posts

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group