Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर पार्सल सिंडिकेट की मनमानी के आगे चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन नतमस्तक, पटरियों पर फेंके जा रहे बोरे!
रेलहंट स्पेशल

टाटानगर पार्सल सिंडिकेट की मनमानी के आगे चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन नतमस्तक, पटरियों पर फेंके जा रहे बोरे!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 9, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • हमसफर एक्सप्रेस में अनलोडिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, दो कर्मियों की मौजूदगी में पटरी की ओर उतारा गया पार्सल 
  • कथित साठगांठ के चलते सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने की आशंका, आरपीएफ का मौन खड़े कर रहा गंभीर सवाल

TATANAGAR. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान और रेलवे की सुरक्षा को किस तरह दांव पर लगा दिया जाता है, इसका एक बार फिर से नया नजारा सामने आया है. चर्चा है कि चंद रुपयों के कथित कमीशन और साठगांठ के खेल में यहां नियमों को पूरी तरह मटियामेट कर दिया गया.

मामला मंगलवार सात जुलाई का है, जब हाई-स्पीड ‘हमसफर एक्सप्रेस’ के पार्सल को सीधे प्लेटफॉर्म पर उतारने की बजाय, दूसरी ओर नीचे रनिंग ट्रैक की ओर धड़ाधड़ फेंककर उतारा गया.

चौंकाने वाली बात यह रही कि यह आत्मघाती लापरवाही किसी से छिपकर नहीं, बल्कि पार्सल विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी में ऑन-कैमरा होती रही. ठेकेदार के मजदूर इस ‘अनसेफ अनलोडिंग’ के खेल को अंजाम देते रहे और प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी इस गंभीर अनदेखी पर रहस्यमयी मौन साधे रहे.

नियमों को ताक पर रखकर उतारा गया पार्सल

सूत्रों के अनुसार जैसे ही मंगलवार की शाम हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर रुकी. दो पार्सल कर्मियों दिलीप सिंह और राजीव गोस्वामी की मौजूदगी में ठेकेदार के कर्मचारी एक्टिव थे. नियम के मुताबिक सभी पार्सल को सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर उतारकर ट्रॉली से ले जाना चाहिए.

लेकिन यहां लेबर चार्ज और समय बचाने के चक्कर में पार्सल के भारी-भरकम बोरों को सीधे रेलवे ट्रैक की ओर फेंका जाने लगा. आलम यह था कि इस घटना को कुछ रेल अधिकारी भी देख रहे थे लेकिन सुरक्षा की इस घोर अनदेखी पर उन्होंने अपनी आंखें मूंद लीं.

सूत्रों का दावा है कि पूर्व में कई गंभीर शिकायतों के बाद इन दोनों पार्सल कर्मियों को टाटानगर से हटा दिया गया था. लेकिन रहस्यमयी ढंग से ऊपरी स्तर से पैरवी के बाद इन्हें दोबारा इसी संवेदनशील जगह पर तैनात कर दिया गया. विभागीय सूत्रों की मानें तो इस री-पोस्टिंग के पीछे एक बड़ा रसूखदार सिंडिकेट काम कर रहा है.

‘काली कमाई’ और कमीशन के सिंडिकेट की आशंका

टाटानगर में पार्सल ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी का मामला बीते दिनों भी काफी चर्चा में रहा था. रेल महकमे के जानकारों का कहना है कि सालों से चल रहे इस ढर्रे पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई करने की जगह, अक्सर विभागीय स्तर पर लीपापोती की रणनीति अपनाई जाती रही है.

विभागीय सूत्रों की मानें तो ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने और सुरक्षा नियमों को बाईपास करने के लिए कथित तौर पर बड़े पैमाने पर साठगांठ का खेल चलता है. आरोप है कि इसी कथित कमीशनबाजी और प्रशासनिक ढील के कारण जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी इतने असुरक्षित और जानलेवा कार्यों को देखकर भी मौन साध लेते हैं.

TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM!

इस तरह पैसेंजर्स की सुरक्षा को पूरी तरह दांव पर लगा दिया गया है. तकनीकी और सुरक्षा मानकों के लिहाज से देखें तो यदि पार्सल फेंकने के दौरान उसी ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन या इंजन आ जाता, तो एक भीषण हादसा हो सकता था. यही नहीं, रनिंग ट्रैक पर गिरे पार्सल से उलझकर स्वयं हमसफर एक्सप्रेस के बेपटरी (Derail) होने का भी गंभीर खतरा बना हुआ था.

150 से अधिक सीसीटीवी, सिर्फ चोर पकड़ने के लिए क्या !

रेलवे एक्ट के तहत रनिंग ट्रैक पर इस तरह सामान फेंकना या अनसेफ अनलोडिंग करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिस पर आरपीएफ (RPF) को तत्काल सख्त एक्शन लेना चाहिए था. अब सवाल यह उठता है कि स्टेशन पर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की मौजूदगी क्या सिर्फ चोर पकड़ने के लिए है? एक आम यात्री अगर रेलवे ट्रैक पार कर ले तो आरपीएफ की बेचैनी बढ़ जाती और उसे पकड़कर जुर्माना लगा दिया जाता है तब पार्सल एजेंटों के इस कृत्य पर आरपीएफ का मौन क्यों है?

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
Railway Act 1989 RPF TATANAGAR Tatanagar Parcel Scandal TATANAGAR RAILWAY STATION Unsafe Unloading टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्सल अनलोडिंग लापरवाही रेलवे सुरक्षा बल रेलहंट स्पेशल हमसफर एक्सप्रेस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!
Next Article खड़गपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा, महकमे में बेचैनी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group