KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को खड़गपुर स्थित रेलवे वर्कशॉप का दौरा किया. जीएम ने वर्कशॉप के अंदर विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और लोको शेड का भी दौरा किया. उनके साथ डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी सहित सभी विभागीय हेड मौजूद थे.

खड़गपुर वर्कशॉप का दौरा करने जीएम अनिल कुमार मिश्रा
महाप्रबंधक ने इस दौरान लंबित योजनाओं की जानकारी ली और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने हर कार्य मानक के अनुरूप करने पर जोर दिया. जीएम ने अधिकारियों को निर्धारित अवधि में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश भी दिया.

खड़गपुर वर्कशॉप का दौरा करने जीएम अनिल कुमार मिश्रा
अपनी यात्रा के दौरान महाप्रबंधक ने खड़गपुर स्टेशन पर मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की. बैठक के दौरान सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित रेलवे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जीएम के साथ चर्चा की और उन्हें निर्धारित अवधि में पूरा करने का अनुरोध किया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































